देश

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 15, 2023, 07:57 AM IST

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले बादलों के कारण दिल्ली-NCR में 09:30 बजे तक 50-70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवा चलने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

Image

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

Photo : ANI

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से एक बार फिर राहत मिली है। यहां शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक से करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह इस बदलाव ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। घने बादलों के कारण सुबह 7:30 बजे भी अंधेरा छाया रहा।

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज सुबह 09:30 बजे तक तेज हवाओं के साथ बारिश बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले बादलों के कारण दिल्ली-NCR में 09:30 बजे तक 50-70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवा चलने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। IMD ने आगे कहा है कि तेज हवा और बारिश का दौर धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

शनिवार-रविवार तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौरान चलेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश की संभावना जर्ता गई है।

दिल्ली में गिरेगा पारा

राजधानी दिल्ली को बीते कुछ दिनों से बारिश नसीब नहीं हो रही थी, जिस कारण यहां उमस से बुरा हाल था। हालांकि, शुक्रवार की सुबह मौसम में हुए बदलाव के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिककतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस बीच दिल्ली में बारिश के बाद एयर क्वालिटी में सुधार होने की संभावना जताई गई है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article