देश

Elephant Lakshmi: पुदुचेरी में 32 साल के 'हाथी लक्ष्मी' की मौत पर रो पड़ा शहर, CM से लेकर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 30, 2022, 11:13 PM IST

Puducherry's elephant Lakshmi Dies: पुदुचेरी में एक हाथी जिसका नाम 'लक्ष्मी' था उसकी मौत से शहर के लोग बेहद गमगीन हैं और उसे श्रद्धांजलि दी, ये हाथी लोगों में बेहद पॉपुलर था।

Image

ये हाथी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय था जिसकी मौत की खबर से पूरा शहर गमगीन हो गया

पुडुचेरी से एक हाथी के अचानक निधन की खबरों से मानों गम की लहर आ गई, दरअसल ये हाथी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय था जिसकी मौत की खबर से पूरा शहर गमगीन हो गया और हर कोई उसे श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा। इस हाथी का नाम 'लक्ष्मी' (Elephant Lakshmi) था और उसका निधन 32 साल की उम्र में हुआ, बताते हैं कि लक्ष्मी मंदिर मार्ग पर टहलने के दौरान अचानक गिर पड़ी और हृदय गति रुकने से उसका निधन हो गया।

हाथी 'लक्ष्मी' का निधन पुडुचेरी के श्री मनाकुला विनयगर मंदिर (Sri Manakula Vinagayar Temple) में निधन हुआ, लक्ष्मी की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए उपराज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन (Tamilisai Soundararajan) मुख्यमंत्री एन रंगासामी सहित अन्य लोगों ने हाथी को श्रद्धांजलि दी।

अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई 'लक्ष्मी' हाथी की मौत

हाथी की देखभाल कर रहे सरकार के एक पशु चिकित्सक ने बताया कि हाथी की सेहत ठीक थी मगर अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई एक सड़क पर अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Elephant Lakshmi Death

Elephant Lakshmi Death

'लक्ष्मी' को श्रद्धांजलि देने के लिए जुट गया लोगों का तांता

हाथी की मौत की खबर जैसे-जैसे फैली इसके बाद से ही वहां विभिन्न हिस्सों से लोग श्रद्धांजलि देने के लिए आने लगे और लोगों ने हाथी के पार्थिव शरीर पर फूल बरसाये और उसे माला भी अर्पित की, वहीं भारी भीड़ के चलते काफी संख्या में वहां पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

हाथी यहां आने वाले भक्तों को देता था आशीर्वाद

कहा जाता है कि कई साल पहले एक बिजनेसमैन ने इस हाथी को मंदिर परिसर को दान कर दिया गया था लक्ष्मी हाथी यहां आने वाले भक्तों को आशीर्वाद देता था और वो यहां दर्शन करने आने वाले लोगों और विदेशी टूरिस्टों के बीच खासा लोकप्रिय था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article