देश

लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज: कांग्रेस ने बनाई 16 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति, सोनिया-राहुल समेत इन नामों को किया शामिल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 4, 2023, 08:35 PM IST

Congress Central Election Committee: मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कांग्रेस की चेयनपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा समिति में अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव, केजे जॉर्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याग्निक, पीएल पुनिया, ओमकार मरकम, केसी वेणुगोपाल को भी शामिल किया गया है।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Photo : BCCL

Congress Central Election Committee: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की 16 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किए गए एक लेटर के मुताबिक, इस समिति में मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कांग्रेस की चेयनपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी शामिल किया गया है।

इन तीन नामों के अलावा समिति में अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव, केजे जॉर्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याग्निक, पीएल पुनिया, ओमकार मरकम, केसी वेणुगोपाल को भी शामिल किया गया है।

लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारिंया तेज कर दी हैं। एक तरफ कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया है, जिसमें दिग्गज नेताओं को तरजीह दी गई तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर समन्वयक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। ये सभी समन्वयक दिल्ली में कांग्रेस के पुनर्गठन में भी मदद करेंगे और अगले 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगे।

संसद के विशेष सत्र से पहले खड़गे ने बुलाई अहम बैठक

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की ओर से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को लेकर भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी की ओर से मंगलवार को शाम 5 बजे संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद खड़गे अपने आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे और 18 से 22 सितंबर तक संसद के विशेष सत्र को लेकर रणनीति तैयार करेंगे।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article