देश

चिराग पासवान का हमला कहा- 'सनातन धर्म' को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करे INDIA गठबंधन

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 14, 2023, 04:28 PM IST

chirag paswan on sanatan dharma: एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर कहा कि वो अपनी नीति और नीयत तो स्पष्ट करे, सनातन को लेकर विपक्ष का क्या स्टैंड है ये साफ करें।

Image

समन्वय समिति की बैठक पर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान का बयान सामने आया है

समन्वय समिति की बैठक पर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान का कहना है, '...विपक्ष जो करना चाहता है वह कर सकता है लेकिन पहले उन्हें अपनी नीति और मंशा स्पष्ट करनी होगी...क्या समन्वय समिति ने सनातन पर भी चर्चा की धर्म (टिप्पणी) जिसने विवाद को जन्म दिया?... यदि वे जनता का समर्थन चाहते हैं तो उन्हें जनता को बताना होगा कि वे उनके लिए क्या कर सकते हैं और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण सनातन धर्म पर अपना रुख स्पष्ट करना है...'

वहीं इससे पहले चिराग पासवान ने ललन सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी थी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार को एक बार फिर पीएम मैटेरियल कहा था, चिराग ने नीतीश के एनडीए में वापसी की संभावना को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए एनडीए में अब कोई जगह नहीं है। वह जिस गठबंधन में जाते हैं, उसको ही धोखा देते हैं और नुकसान कराते हैं। नीतीश कुमार में बिहार का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है, बिहार प्रत्येक क्षेत्र में पीछे हो रहा है।

'I.N.D.I.A. गठबंधन में अभी तक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय नहीं हो पाया'

चिराग पासवान ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में अभी तक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय नहीं हो पाया है। इस गठबंधन में विचारधारा के स्तर पर एक-दूसरे का विरोध करने वाली कई पार्टियां एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। अब बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर फोकस है।

'लोकसभा चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है'

वहीं चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है। प्रदेश स्तर पर जो हालात बन रहे हैं, उसमें यह तय लग रहा है।चिराग पासवान ने पटना से 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' संकल्प यात्रा रवाना किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए महागठबंधन में गए थे। तीन बैठकों के बाद भी कुछ निर्णय नहीं हुआ। ऐसे में आगे भी मुख्यमंत्री को कुछ नहीं मिला तो ये गठबंधन से अलग हो जाएंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article