देश

Manifesto: हिमाचल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र 2022, गिनाए अपने काम और किए कई वादे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 6, 2022, 11:21 AM IST

BJP manifesto for Himachal Pradesh Election : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र 2022 जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद थे।

Image

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी घोषणापत्र जारी किया।

Photo : ANI

BJP manifesto for Himachal Pradesh Election : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व अन्य सीनियर नेता मौजूद थे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में बीजेपी संकल्प पत्र (BJP Sankalp Patra) 2022 का विमोचन करते हुए गिनाए अपने काम और कई वादे किए।

हिमाचल में बीजेपी सरकार ने पिछले 5 साल में क्या-क्या किया, गिनाए अपने काम

  • सौभाग्य योजना के तहत घर घर बिजली पहुंचाई।
  • 5 लाख 30 हजार परिवारों को हिमकेयर योजना से जोड़ कर मुफ्त ईलाज दिया।
  • उज्ज्वला योजना के तहत हर रसोई सिलेंडर पहुंचाया।
  • हर घर नल के माध्यम से हर घर में जल पहुंचाया।
  • 28 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जोड़ा।
  • 2 लाख परिवारों को हमने स्वच्छता के साथ जोड़ा और इज्जत घर बनवाया।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर दिया।

विधानसभा चुनाव 2022 में हिमाचल की जनता से बीजेपी ने किए ये वादे

  • शक्ति के नाम से कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें 12 हजार करोड़ रुपए से इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्टेशन का विकास किया जाएगा।
  • किसान सेब के पैकेजिंग में जो मैटेरियल इस्तेमाल करता है उस पर लगने वाली जीएसटी को 12% किया जाएगा।
  • भाजपा की सरकार हिमाचल में यूनिफॉर्म सिविल लेकर आएगी।
  • मुख्यमंत्री अन्नदाता सम्मान निधि के तहत प्रधानमंत्री सम्मान निधि के साथ 3 हजार रुपये और जोड़ा जाएगा।
  • 8 लाख से ज्यादा नौकरियों के अवसर प्रदान करेगी।
  • प्रदेश के सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ जाएगा।
  • स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से मोबाइल क्लीनिक वेन्स को हर विधानसभा में दोगुना किया जाएगा।
  • जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
  • युवाओं के लिए भाजपा सरकार हिम स्टार्टअप योजना चलाएगी,
  • स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए 900 करोड़ का कॉर्पस फंड खड़ा किया जाएगा।
  • छठवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक हर बेटी के लिए स्कूल जाने के लिए एक Bicycle की व्यवस्था की जाएगी।
  • और आगे की पढ़ाई के लिए बच्चियों के लिए स्कूटी की व्यवस्था की जाएगी।
BJP Sankalp Patra 2022

हिमाचल के लिए बीजेपी का घोषणापत्र

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ