देश

बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अर्जी, जानें क्या है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 03:11 PM IST

बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिका दायर की है। पहली याचिका दोषियों की रिहाई के संबंध में है और दूसरी अर्जी में हत्याकांड से जुड़ा मामला है।

Image

सुप्रीम कोर्ट में बिलकिस बानो ने दायर की अर्जी

2002 के गुजरात दंगों में सामूहिक बलात्कार और परिवार की हत्या के दोषी 11 लोगों की रिहाई के खिलाफ बिलकिस बानो ने सर्वोेच्च अदालत में चुनौती दी है।बिलकिस बानो की दो याचिकाओं में पहली याचिका में 11 दोषियों की रिहाई को चैलेंज किया गया है। जबकि दूसरी याचिका सुप्रीम कोर्ट के मई के आदेश पर पुनर्विचार करने की अपील की गई है। अर्जी में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विचार करने के लिए कहा गया है कि दोषियों की रिहाई पर फैसला गुजरात सरकार करेगी। इस आदेश के खिलाफ बिलकिस का तर्क है कि सुनवाई के लिए महाराष्ट्र उपयुक्त है क्योंकि केस का ट्रायल महाराष्ट्र में हुआ था।

बिलकिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की गई है। मुख्य न्यायधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वह इस मुद्दे की जांच करेंगे कि क्या दोनों याचिकाओं को एक साथ सुना जा सकता है। या सिर्फ एक ही बेंच के सामने सुना जा सकता है। बिलकिस बानो के साथ 2002 के दंगों के दौरान उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। इसके साथ साथ उनकी तीन साल की बेटी सहित परिवार के नौ सदस्यों की हत्या भी कर दी गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article