देश

जल्द ही बिहार में दौड़ सकती हैं 5 नई एक्सप्रेस ट्रेनें, पीएम मोदी दे सकते हैं बड़ा तोहफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2024, 11:08 AM IST

इन नई ट्रेनों के शुरू होने से पूर्वी-पश्चिमी चंपारण के साथ बाकी के इलाकों में रेलवे कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। जानिए ये कौन-कौन सी ट्रेनें हैं।

Image

बिहार को मिल सकती हैं नई ट्रेनें

Bihar New Express Trains: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में पांच नई एक्सप्रेस ट्रेनों का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का बिहार दौरा लगभग तय हो गया है। इस दौरान व पांच ट्रेनों की शुरुआत कर सकते हैं। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से पूर्वी-पश्चिमी चंपारण के साथ बाकी के इलाकों में रेलवे कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। हालांकि, अंतरिम बजट में इन ट्रेनों का जिक्र नहीं किया गया था, लेकिन बताया जा रहा है कि बिहार के लोगों के लिए पांच नई एक्सप्रेस ट्रेनें चल सकती हैं।

कौन-कौन सी ट्रेनें

दानापुर से जोगबनी के बीच वाया दरभंगा और सकरी।

नरकटियागंज से गौनाहा के बीच

जोगबनी से सहरसा के बीच

जोगबनी से सिलीगुड़ी के बीच

रक्सौल से जोगबनी

पूर्व मध्य रेलवे ने भेजा था प्रस्ताव

पूर्व मध्य रेलवे ने ही उत्तर बिहार के लिए 5 नई ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा था जिसे रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, दानापुर से जोगबनी को जोड़कर कुल 5 नई ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसे रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इससे इन इलाकों में कनेक्टिविटी तो बढ़ेगी ही बल्कि टूरिज्म सेक्टर में भी बूम आएगा।

बता दें कि आने वाले समय में बिहार चुनाव के मद्देनजर भी ये फैसला बेहद अहम है। नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के साथ ही बिहार में सियासत का नया दौर नजर आ रहा है। पलड़ा एक बार फिर एनडीए का भारी हो गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!