देश

उद्धव पर बरसे अमित शाह, कहा-शरद पवार के पैरों में पड़ गए, उद्धव का तंज- चुनाव चिह्न लेकर मोगेम्बो खुश हुआ

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 20, 2023, 12:14 AM IST

Amit Shah on Uddhav Thackeray:उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का जोरदार हमला, बोले- विचारधारा भूल गए, शरद पवार के पैरों में पड़ गए वहीं उद्धव ने भी अमित शाह पर तंज कसा है।

Image

उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का जोरदार हमला

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • चुनाव आयोग ने अपने फैसले में असली शिवसेना शिंदे गुट को स्वीकार किया है
  • केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने भी ठाकरे पर जोरदार निशाना साधा
  • ठाकरे ने भी अमित शाह पर भी परोक्ष रूप से तंज़ कसते हुए उनकी तुलना मिस्टर इंडिया फिल्म के 'मोगेम्बो' से की

महाराष्ट्र के कोल्हापुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर जोरदार निशाना साधा। शाह ने कहा कि शरद पवार के पैरों में गिरकर उनसे सीएम बनाने का अनुरोध किया। चुनाव आयोग ने अपने फैसले में असली शिवसेना शिंदे गुट को स्वीकार किया। साथ ही पार्टी का चुनाव चिन्ह 'धनुष और बाण' भी शिंदे गुट के पास रहने का आदेश दे दिया।

इस घटनाक्रम के बाद से ही बीजेपी के नेता उद्धव ठाकरे पर हमलावर हैं, वहीं महाराष्ट्र के कोल्हापुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने भी ठाकरे पर जोरदार निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कि उन्होंने हमारे साथ विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कट-आउट के साथ लड़ा था, लेकिन जब नतीजे आए तो उन्होंने शरद पवार के पैरों में सरेंडर कर दिया।

अमित शाह की तुलना मिस्टर इंडिया फिल्म के विलेन 'मोगेम्बो' से कर डाली

वहीं उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका हिंदुत्व देश, परिवार और पार्टी में झगड़ा कराता है ताकि सत्ता हासिल कर सके,

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी परोक्ष रूप से तंज़ कसते हुए उनकी तुलना मिस्टर इंडिया फिल्म के विलेन 'मोगेम्बो' से कर डाली।

ठाकरे बोले- 'मैं मशाल लेकर उसका जवाब दूंगा'

उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने मेरा धनुष बाण छीन लिया है लेकिन अब प्रभु राम चन्द्र मेरे साथ आ गए हैं। मैंने कल चुनौती दी है कि अगर हिम्मत है तो मेरा धनुष बाण लेकर मेरे सामने आएं, मैं मशाल लेकर उसका जवाब दूंगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article