देश

अयोध्या ले लिया, काशी-मथुरा और दे दो...हम बाकी मुद्दे भूल जाएंगे; बोले राम मंदिर के कोषाध्यक्ष

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 09:53 AM IST

Govind Dev Giri: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा, अयोध्या के बाद काशी और मथुरा के मंदिर अगर मुक्त हो जाते हैं तो हम दूसरी ओर देखेन की इच्छा भी नहीं रखते हैं, क्योंकि हमें भविष्य में जीना है, अतीत में नहीं।

Image

गोविंद देव गिरि महाराज

Photo : ANI

Govind Dev Giri: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद अब ज्ञानवापी और मथुरा में हिंदुओं के मूल स्थानों को लेकर मांग तेज हो गई है। ज्ञानवापी में एएसआई की रिपोर्ट सामने आने के बाद तहखाना परिसर में पूजा की अनुमति मिल गई है, जिसे हिंदू पक्ष के लिए बड़ी जीत बताया जा रहा है। हालांकि, ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित दोनों जगहों के मुद्दे अभी अदालत के समक्ष विचाराधीन हैं। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अयोध्या के बाद अगर काशी और मथुरा शांतिपूर्ण तरीके से मुक्त हो जाते हैं तो हिंदू समुदाय अन्य सभी मुद्दों को भूल जाएगा।

रविवार को पुणे के आलंदी में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान गोविंद देव गिरि महाराज ने दावा किया कि विदेशी हमलों में 3500 हिंदू मंदिरों को तोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद काशी और मथुरा के मंदिर अगर मुक्त हो जाते हैं तो हम दूसरी ओर देखेन की इच्छा भी नहीं रखते हैं, क्योंकि हमें भविष्य में जीना है, अतीत में नहीं। उन्होंने आगे कहा, देश का भविष्य अच्छा हो, इसलिए बाकी दोनों मंदिर (काशी और मथुरा) हमें शांति से मिल जाएं तो हम बाकी सब बातें भूल जाएंगे।

मामला सिर्फ हमलों के निशान मिटाने का

गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा, मैं मुस्लिम समुदाय से आग्रह करता हूं कि वे इस मसले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए उनकी मांग का समर्थन करें। यह मामला सिर्फ हमलों के निशान मिटाने का है और इसे दो समुदायों के बीच समस्या नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारी तो हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि ये तीनों मंदिर सौंप दिए जाने चाहिएं क्योंकि ये आक्रमणकारियों द्वारा हमारे ऊपर किए गए हमलों के सबसे बड़े निशान हैं। उन्होंने इस कारण लोगों के अंदर बहुत वेदना है। अगर इस वेदना को वे लोग शांति के साथ दूर कर देते हैं तो भाईचारा बढ़ाने में अधिक सहयोग मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!