देश

Aaj Ki Taza Khabar, 8 जनवरी, 2023: उर्स-ए-मुबारक के चलते दो दिन पुरानी और मध्य दिल्ली में ट्रैफिक पर पड़ेगा असर

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 8, 2023, 11:23 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News , Hindi Samachar Today आज की ताजा खबर 8 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Image

आज की ताजा खबर

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 8 जनवरी, 2023 : दिल्ली पुलिस ने अजमेर शरीफ के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स-ए-मुबारक के मद्देनजर रविवार को एक यातायात परामर्श जारी कर लोगों को वैकल्पिक मार्गों के बारे में सूचित किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम रविवार को शुरू हुआ, जिससे दिल्ली के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ। अधिकांश कार्यालयों के खुलने के साथ ही सोमवार और मंगलवार को भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि इन दो दिनों में जामा मस्जिद चौक, मटिया महल-चितली कबर, तिराहा बैरम खान, दिल्ली गेट, आईटीओ, प्रगति मैदान, मटका शाह बाबा, पुराना किला, सुंदर नगर, ओबेरॉय होटल और दरगाह हजरत निजामुद्दीन जैसे कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तराखंड के जोशीमठ में मकान से लेकर दरकती जमीन के मुद्दे पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ संपर्क साधा। उन्होंने प्रभावित इलाके और वहां के रहवासियों के पुर्नवास को लेकर जानकारी ली, जबकि उत्तराखंड सरकार ने हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) और देहरादून स्थित भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) से सेटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से जोशीमठ क्षेत्र का अध्ययन करने और फोटो के साथ विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया है।

इस बीच, भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने राष्ट्र ध्वज पर टिप्पणी को लेकर पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा और कहा कि तिरंगा देश का गर्व है और जो भी उस पर बुरी नजर डालेगा, उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। वहीं, सीनियर पत्रकार के.सत्यनारायण का रविवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। कर्नाटक के बेंगलुरू स्थित जयनगर में अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और बेटी है। पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें:

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि धरती मां के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने जलवायु परिवर्तन से हो रहे खतरे के मद्देनजर एक प्लान भी सुझाया और किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि समय की मांग है कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जाए।

उत्तराखंड के दरकते शहर जोशीमठ को भूस्खलन-धंसाव क्षेत्र घोषित कर दिया गया है, जबकि एक्सपर्ट्स ने आगाह करते हुए बताया कि वहां जमीन का धंसना मुख्यतः राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की तपोवन विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना के कारण है। यह एक तरह से बहुत ही गंभीर चेतावनी है कि लोग पर्यावरण के साथ इस हद तक खिलवाड़ कर रहे हैं कि पुराने हालात को फिर से बहाल कर पाना बेहद मुश्किल होगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र में एनडीए सरकार की एजेंसियां और विशेषज्ञ जोशीमठ की स्थिति से निपटने के लिए प्लान बनाने में राज्य सरकार की मदद में जुट गए।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की ओर के लिए जाने वाले बुल्डोजर एक्शन को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सीधे तौर पर मुस्लिमों को निशाना बनाया गया। एआईएमआईएम चीफ ने इसी के साथ दो टूक सवाल दागा कि आखिरकार कोर्ट किसलिए हैं? अगर इतना ही वो है, तब आप अदालतों में ताला लगाकर कर बोल दीजिए कि आप ही जज बनेंगे और लोगों के मकान तोड़ेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार (आठ जनवरी, 2023) को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थे। वहां ब्रह्म सरोवर के पास गंगी आरती के कार्यक्रम के दौरान उनकी लुक तपस्वी सरीखा नजर आया। गांधी के माथे पर गाढ़े पीले रंग के चंदन का त्रिपुंड लगा था, जबकि गले में रुद्राक्ष की माला और चटक लाल रंग का शॉल था। उन्होंने इस दौरान वहां शाम को वहां पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ भी किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रविवार (आठ जनवरी, 2023) को उन्होंने कई मुद्दों को लेकर उन पर जुबानी हमला किया। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सामने वह बोले- 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। पीएम मोदी उन्हें नहीं भरेंगे क्या...क्यों? हमें यह बात पूछनी चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए 15 लाख नौकरियों आरक्षित हैं। अगर गरीबों को उनका लाभ मिल जाएगा, तब वे उन्हें (केंद्र को) सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।

अगर कोई आपसे यह कहते हुए कोई बैंक नोट लेने से इन्कार कर दे कि उस पर कुछ लिखा और वह अवैध है, तो यह बात सरासर गलत है। बैंक नोट पर कुछ लिखा होने की वजह से वह इनवैलिड या बेकार नहीं हो जाता है। वे लिखा-पढ़ी के बाद भी लीगल (मान्य) माने जाते हैं और चलन में रहते हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट में सुसू कांड पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा है कि कथित घटना पर प्रतिक्रिया और तेज होनी चाहिए थी। रविवार (आठ जनवरी, 2023) को जारी किए गए उनके बयान में कहा गया, ‘हम इस घटना को उस तरह से संभालने में विफल रहे, जिस तरह से हमें इसे संभालना चाहिए था।’’

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और झारखंड तक नए साल की शुरुआत में प्रचंड ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। करारे जाड़े और शीत लहर के मद्देनजर झारखंड में केजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी, 2023 तक के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Delhi Cold Wave: दिल्ली में ठंड ने अपना भीषण कहर बरपा रखा है। रविवार को यहां तापमान दो डिग्री से नीचे चला गया है। इस साल का अभी तक का सबसे ठंडा दिन आज ही है। शीत लहर की चपेट में पूरा दिल्ली एनसीआर आ रखा है।

Himachal Pradesh cabinet expansion: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सहित कुल सात विधायकों ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान... यहां के नेताओं का भाषणा सुन लीजिए तो लगेगा कि कितना अमीर मुल्क है, कितना मजबूत मुल्क है, लेकिन आज हालत ये है कि यहां के लोगों को खाने के लिए रोटी नसीब नहीं हो रही है। आटे की सुरक्षा के लिए सरकार एके-47 से लैस गार्डों की तैनाती कर रही है। आटे के लिए पाकिस्तान में लूटपाट मची है।

Joshimath Crisis: जोशीमठ संकट को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार एक्शन में है। इस बीच प्रभावित लोगों को लोगों को राहत और सुरक्षित स्थान पर ले जाने का कार्य लगातार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत आज जोशीमठ पहुंचेंगे तो बीजेपी नेता उमा भारती भी आज जोशीमठ भी जा रही हैं।

Keshari Nath Tripathi Ka Nidhan: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है। 88 साल के त्रिपाठी ने रविवार सुबह 5 बजे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अंतिम सांस ली। यूपी विधानसभा के तीन बार के अध्यक्ष को दिसंबर में एक स्थानीय निजी अस्पताल में हाथ में फ्रैक्चर और सांस लेने की समस्या के साथ भर्ती कराया गया था। वह कई शारीरिक बीमारियों से गुजर रहे थे और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में इलाज के बाद त्रिपाठी को घर लाया गया, जहां रविवार तड़के उनका निधन हो गया।

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, यूपी, हिमाचल, कश्मीर समेत कई राज्यों में रविवार को घना कुहरा दिखा है। जिसके कारण रेल और फ्लाइट सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में मेंढर के बालाकोट सेक्टर (Balakot Sector) में दो आतंकवादियों (Terrorist) को मार गिराया है। सुरक्षाबल धनगरी हत्याकांड में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे थे कि इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गई।

बाराबंकी जिले में घूम रहे साइको किलर (Psycho Killer) की पुलिस को तलाश है। यह साइको किलर बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट कर उनकी हत्या (Murder) कर देता है। सीरियल किलर की तलाश में बाराबंकी पुलिस (Police) की 6 टीमें लगी हुई हैं।

नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की सीईओ और IAS अधिकारी रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) की गिरफ्तारी के आदेश जारी हो गए है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) को सीईओ की गिरफ्तार के लिए वारंट जारी किया गया है।

भारतीय क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव(SKY)अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार नए कारनामे करते जा रहे हैं। सूर्या बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा और नित नए रिकॉर्ड उनके नाम होते जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी20 में सूर्या के बल्ले का कहर श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर जमकर बरसा और महज 45 गेंदों में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा सैकड़ा जड़ दिया।

शुक्रवार को राजाजीनगर में स्कूल में बम (Bomb Threat) की धमकी का मेल मिलने से हडकंप मच गया। इस मामले में जांच की गई तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। जिस शख्स ने बम की धमकी दी है वह कोई और नहीं बल्कि एक अन्य स्कूल का ही नाबालिग छात्र (Minor Student) निकला।

Keeda Jadi for Men: कीड़ा जड़ी पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से पुरुषों को कई जरूर पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, जो उनके शरीर में होने वाली इन्फर्टिलिटी की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके साथ ही यह कैंसर, शारीरिक कमजोरी इत्यादि को भी दूर कर सकता है।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article