'30 लाख पद खाली...नहीं भरेंगे PM?', बोले खड़गे- BJP वाले मोदी को मानते भगवान, ये तानाशाही जिसे जाना होगा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 8, 2023, 07:05 PM IST

कर्नाटक में इसी कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सीनियर प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी मंच से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- खड़गे साहब के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की बात को आगे बढ़ाएंगे और कहेंगे कि अधिक मांगिए, आवाज उठाइए और संर्घष करिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रविवार (आठ जनवरी, 2023) को उन्होंने कई मुद्दों को लेकर उन पर जुबानी हमला किया। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सामने वह बोले- 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। पीएम मोदी उन्हें नहीं भरेंगे क्या...क्यों? हमें यह बात पूछनी चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए 15 लाख नौकरियों आरक्षित हैं। अगर गरीबों को उनका लाभ मिल जाएगा, तब वे उन्हें (केंद्र को) सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।

Mallikarjun Kharge on Narendra Modi

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी निशाना साधा है। (फाइल)

बकौल कांग्रेस चीफ, "कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र बुद्धिजीवी सूबे रहे हैं, जिन्होंने इस देश को बनाया है। पर कर्नाटक में अब क्या हो रहा है? बीजेपी और बसवराज बोम्मई ने हमारे सूबे के धर्म और जाति के आधार पर बर्बाद कर दिया है। उन्होंने इसी तरह से हमें विभाजित किया और यह काम बीजेपी ने किया है।" खड़गे ने आगे बताया- बीजेपी सदस्य प्रधानमंत्री मोदी को भगवान कहते हैं और उनके साथ ईश्वर जैसा सलूक करते हैं। यह कुछ नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ तानाशाही है। इसे जाना ही होगा।

End of Feed