दिल्ली

Delhi Cold Wave: दिल्ली में ठंड का कहर, 2 डिग्री ने नीचे लुढ़का पारा, सबसे ठंडा दिन आज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 8, 2023, 01:07 PM IST

Delhi Cold Wave: दिल्ली के लोग गंभीर शीत लहर और हवा की गुणवत्ता में गिरावट की दोहरी समस्या का सामना कर रहे हैं। दिल्ली की हवा अगले तीन से चार दिनों तक 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड की स्थिति है। यहां हिमाचल और उत्तराखंड से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है।

Delhi Cold Wave: दिल्ली में ठंड ने अपना भीषण कहर बरपा रखा है। रविवार को यहां तापमान दो डिग्री से नीचे चला गया है। इस साल का अभी तक का सबसे ठंडा दिन आज ही है। शीत लहर की चपेट में पूरा दिल्ली एनसीआर आ रखा है।

तापमान में गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में आया नगर में भी न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस और पालम में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कोहरे की स्थिति

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार सुबह कोहरे की एक मोटी परत छाई रही। जिससे विजिबिलिटी कम हो गई। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आगे भी ऐसी स्थिति रहने का अनुमान जताया है।

हिमाचल-उत्तराखंड से ज्यादा ठंड

दिल्ली में इस समय हिमाचल और उत्तराखंड से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। सात जनवरी को दिल्ली चंबा समेत कई जगहों से ज्यादा ठंडी थी। 7 जनवरी को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान जहां 2 डिग्री के आसपास था, वहीं चंबा में (5.8 डिग्री), डलहौजी (8.3 डिग्री), धर्मशाला (9.2 डिग्री), शिमला (7.8 डिग्री), हमीरपुर (3.9 डिग्री), मनाली (4 डिग्री), कांगड़ा (5.6 डिग्री), सोलन (3 डिग्री), देहरादून (6 डिग्री), मसूरी (8.1 डिग्री) और नैनीताल में (5.8 डिग्री) तापमान था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article