देश

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 42 ट्रेनें चल रहीं लेट, फ्लाइट पर भी असर; दिल्ली में भीषण शीतलहर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 8, 2023, 09:50 AM IST

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, यूपी, हिमाचल, कश्मीर समेत कई राज्यों में रविवार को घना कुहरा दिखा है। जिसके कारण रेल और फ्लाइट सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

आम जनजीवन अस्त व्यस्त

ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यातायात सेवा पर भी बुरा असर पड़ा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर धुंध के कारण उडान सेवा प्रभावित हुईं हैं। कई विमान पहले ही घने कोहरे के कारण देरी से चल रहे हैं। रविवार को लगभग 20 उड़ानों में देरी हुई है। वहीं रविवार सुबह दिल्ली जाने वाली कम से कम 42 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे ने अपने अपडेट में आज उन ट्रेनों की सूची साझा की जो खराब दृश्यता के कारण कम से कम 2-3 घंटे की देरी से चल रही हैं।

delay train list

देर से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

दिल्ली का हाल

दिल्ली में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है, दिल्ली में आज तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के वक्त दिल्ली के सड़कों पर घना कोहरा देखने को मिल रहा है। फिलहाल दिल्ली सहित एनसीआर और पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पूरी जनवरी इसी तरह से ठंड पड़ने की संभावना है आने वाले 14 जनवरी के बाद दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। हिमाचल के और उत्तराखंड के कुछ शहरों से कम तापमान दिल्ली का दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली की हवा आज भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है आज दिल्ली में एयर क्वालिटी 353 दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने क्या कहा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई। आईएमडी ने शनिवार को कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित