देश

Bengaluru : नाबालिग छात्र ने स्कूल को दी बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 8, 2023, 07:09 AM IST

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बसवेश्वर नगर थाना में राजाजीनगर के एनपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. राजाजीनगर के एनपीएस स्कूल में बम होने की धमकी मिलने के बाद पूरा पुलिस विभाग हरकत में आ गया था.

Image

बम की धमकी देने वाला निकला नाबालिग छात्र

Photo : ANI

Bengaluru School News: शुक्रवार को राजाजीनगर में स्कूल में बम (Bomb Threat) की धमकी का मेल मिलने से हडकंप मच गया। इस मामले में जांच की गई तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। जिस शख्स ने बम की धमकी दी है वह कोई और नहीं बल्कि एक अन्य स्कूल का ही नाबालिग छात्र (Minor Student) निकला। अधिकारियों के मुताबिक, छात्र ने इंटरनेट पर स्कूल की ईमेल आईडी (Email Id) खोजी और परिणाम जाने बिना ही मेल भेज दिया। आगे की जांच जुवेनाइल बोर्ड को दी जाएगी।

नहीं जानता था परिणाम

पश्चिम बेंगलुरु के डीसीपी लक्ष्मण बी निम्बारगी ने कहा, 'दूसरे स्कूल के एक नाबालिग छात्र ने परिणाम जाने बिना एनएएफए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा है। आगे की जांच के लिए रिपोर्ट जुवेनाइल बोर्ड को दी जाएगी।' अधिकारियों के मुताबिक, राजाजीनगर के स्कूल को गुरुवार रात 8:28 बजे बम की धमकी का मेल मिला था और इसे रात करीब 11:30 बजे देखा गया।

950 बच्चे हैं स्कूल में

अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद बम निरोधक और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने कहा, "बसवेश्वर नगर पुलिस स्टेशन के तहत एनपीएस स्कूल, राजाजीनगर को बम की धमकी मिली है। हमने सुनिश्चित किया है कि छात्रों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए, बम निरोधक और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज किया जाएगा और जांच की जा रही है।" विद्यालय में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के 950 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article