Sanjeeda Sheikh as Kavita Mami Dhindora 2: भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' में कविता मामी बनीं संजीदा शेख, चटपटे साड़ी वाले अंदाज में देख फैंस काफी खुश हैं। भुवन बाम की लोकप्रिय सीरीज 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन में कविता मामी के किरदार में संजीदा शेख का लुक बेहद खास है। उनका साड़ी वाला अंदाज किरदार को एक अलग पहचान देता है। खास बात यह है कि संजीदा का स्टाइल न तो जरूरत से ज्यादा चमकदार है और न ही बहुत साधारण।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - देवरानी की पुरानी साड़ी पहन शादी में पहुंची श्लोका मेहता, 2 साल पहने राधिका ने पहनी थी, वायरल हुई थीं तस्वीरें
वह क्लासिक रंगों की शिफॉन साड़ियों, खूबसूरत डिजाइनर ब्लाउज और हल्की जूलरी के साथ ऐसा लुक अपनाती हैं, जो देखने में सहज होने के साथ अट्रैक्टिव भी लगता है। उनकी साड़ी की ड्रेपिंग, खुले बाल और चेहरे पर हल्का ब्लश मेकअप पूरे लुक को खूबसूरत बनाते हैं। अगर आपको भी साड़ी पहनना पसंद है और आप बिना बहुत ज्यादा सजावट के स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो कविता मामी के ये फैशन एलिमेंट्स आपके काम आ सकते हैं। आइए, संजीदा शेख के इस देसी फैशन अंदाज को करीब से समझते हैं।
शिफॉन साड़ी में संजीदा का अंदाज
संजीदा शेख के साड़ी लुक की सबसे खास बात उनके रंगों का चुनाव है। वह क्लासिक और सॉफ्ट शेड्स वाली शिफॉन साड़ियों में नजर आती हैं। शिफॉन फैब्रिक की खासियत है कि यह हल्का होता है और पहनने पर खूबसूरत फ्लो देता है। यही वजह है कि ऐसी साड़ी में लुक भारी-भरकम होने के बजाय काफी ग्रेसफुल दिखाई देता है। प्लेन शिफॉन साड़ियों के साथ संजीदा ऑम्ब्रे लुक वाली साड़ियों में भी नजर आई हैं।
डिजाइनर ब्लाउज से मिलता है मॉडर्न टच
साड़ी के साथ ब्लाउज का चुनाव भी पूरे लुक को बदल सकता है। संजीदा शेख साड़ी के साथ स्लीवलेस डिजाइनर ब्लाउज पहनकर अपने पारंपरिक अंदाज में मॉडर्न टच जोड़ती हैं। ब्लाउज की फिटिंग और डिजाइन साड़ी की खूबसूरती को और निखारते हैं। अगर आप भी ऐसा लुक अपनाना चाहती हैं, तो साड़ी के रंग और बॉर्डर के हिसाब से ब्लाउज चुन सकती हैं।
लंबे झुमके और खुले बालों से पूरा होता है लुक
संजीदा का एक्सेसरी स्टाइल भी काफी दिलचस्प है। लंबे ईयररिंग्स उनके चेहरे और साड़ी दोनों को खूबसूरती से उभारते हैं। इसके साथ खुले बाल पूरे लुक को सॉफ्ट और नेचुरल बनाते हैं। मेकअप की बात करें तो हल्का ब्लश, नैचुरल बेस और सादा लिप कलर उनके लुक को जरूरत से ज्यादा भारी नहीं होने देता।
