राजकोट: भारतीय क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव(SKY)अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार नए कारनामे करते जा रहे हैं। सूर्या बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा और नित नए रिकॉर्ड उनके नाम होते जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी20 में सूर्या के बल्ले का कहर श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर जमकर बरसा और महज 45 गेंदों में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा सैकड़ा जड़ दिया। सूर्यकुमार 51 गेंद में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाने में सफल रही। सूर्यकुमार ने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 9 छक्के जड़े।
क्रिकेट
SKY की नहीं है कोई लिमिट, बनाया रनों की तेजी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 8, 2023, 06:00 AM IST
