फ्लाइट में सुसू कांडः बोले टाटा ग्रुप के चीफ- 'और तेज' होनी चाहिए थी प्रतिक्रिया; Ex-पायलट ने कहा- क्रू को न बनाएं बलि का बकरा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 8, 2023, 05:05 PM IST

Air India Peeing Incident Latest Update: दरअसल, 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-नयी दिल्ली उड़ान की ‘बिजनेस श्रेणी’ में नशे में धुत एक व्यक्ति ने 70 साल की एक महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।

Air India Peeing Incident Latest Update: एयर इंडिया की फ्लाइट में सुसू कांड पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा है कि कथित घटना पर प्रतिक्रिया और तेज होनी चाहिए थी। रविवार (आठ जनवरी, 2023) को जारी किए गए उनके बयान में कहा गया, ‘हम इस घटना को उस तरह से संभालने में विफल रहे, जिस तरह से हमें इसे संभालना चाहिए था।’’

फ्लाइट में सुसू कांडः बोले टाटा ग्रुप के चीफ- 'और तेज' होनी चाहिए थी प्रतिक्रिया; Ex-पायलट ने कहा- क्रू को न बनाएं बलि का बकरा

चंद्रशेखरन के मुताबिक, ‘‘मेरे और एयर इंडिया के मेरे सहयोगियों के लिए 26 नवंबर, 2022 को एयर इंडिया की उड़ान एआई102 की घटना निजी पीड़ा का विषय है। टाटा समूह और एयर इंडिया अपने यात्रियों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। हम इस तरह की अनियंत्रित प्रकृति की किसी भी घटना को रोकने या उससे निपटने के लिए समीक्षा करेंगे और हरसंभव व्यवस्था करेंगे।’’

End of Feed