देश

Himachal Pradesh cabinet expansion: विक्रमादित्य सिंह समेत 7 विधायक बने मंत्री, अभी भी तीन सीट खाली

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 8, 2023, 11:11 AM IST

Himachal Pradesh cabinet expansion: हिमाचल प्रदेश में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। विक्रमादित्य सिंह के अलावा और जिन छह विधायकों को सुक्खू मंत्रीमंडल में जगह मिली है, उनके नाम हैं- धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्द्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह।

Image

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार

Photo : ANI

Himachal Pradesh cabinet expansion: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सहित कुल सात विधायकों ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

कौन-कौन बने मंत्री

विक्रमादित्य सिंह के अलावा और जिन छह विधायकों को सुक्खू मंत्रीमंडल में जगह मिली है, उनके नाम हैं- धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्द्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह। नए शामिल मंत्रियों में सोलन से धनीराम शांडिल, कांगड़ा जिले के जावली से चंद्र कुमार, सिरमौर जिले के शिलाई से हर्षवर्धन चौहान और किन्नौर जिले से जगत सिंह नेगी शामिल हैं। रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह क्रमश: जुब्बल-कोटखाई, कसुम्पटी और शिमला (ग्रामीण) शामिल हैं।

अभी भी सीट खाली

हिमाचल में मंत्रियों के लिए अभी भी सीट खाली है। हिमाचल में सीएम सहित 12 मंत्री हो सकते हैं। आज के शपथ को जोड़ लें तो संख्या नौ हो जाती है। इस तरह से अगले विस्तार में तीन और मंत्री बनाए जा सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कैबिनेट में बाद में और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

सीएम के पास महत्वपूर्ण विभाग

बता दें कि 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके डिप्टी मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली थी। सुक्खू ने अब तक वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभागों को अपने पास रखा है जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं। जबकि अग्निहोत्री के पास जल शक्ति विभाग, परिवहन और भाषा, कला और संस्कृति विभाग हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित