हेल्थ

Keeda Jadi for Men: पुरुषों की समस्याओं के लिए रामबाण है हिमालयन कीड़ा जड़ी, जानें खाने का तरीका और फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 11:17 PM IST

Keeda Jadi for Men: कीड़ा जड़ी पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से पुरुषों को कई जरूर पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, जो उनके शरीर में होने वाली इन्फर्टिलिटी की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके साथ ही यह कैंसर, शारीरिक कमजोरी इत्यादि को भी दूर कर सकता है।

Image

पुरुषों के लिए कीड़ा-जड़ी के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • कीड़ा जड़ी से सेवन से इन्फर्टिलिटी की परेशानी होगी दूर
  • कीड़ा जड़ी डायबिटीज की परेशानियों से करे बचाव
  • कीड़ा जड़ी शारीरिक क्षमता करे बेहतर

Keeda Jadi for Men: हिमालयन कीड़ा जड़ी के बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी इस खास जड़ी-बूटी का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो जरूर करें। पहाड़ी इलाकों पर मिलने वाली यह जड़ी-बूटी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे कई लोग हिमालयन गोल्ड और हिमालयन वियाग्रा के नाम से भी जानते हैं। यह आयुर्वेदिक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। खासतौर पर पुरुषों के लिए यह जड़ी-बूटी काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए कीड़ा जड़ी के फायदे क्या हैं?

पुरुषों के लिए कीड़ा जड़ी के फायदे-

Keeda Jadi Health Benefits

कीड़ा जड़ी में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- कॉर्डिसेपिन, डी-मैनिटोल, पॉलीसेकेराइड, कॉर्डिसेपिन एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, फैटी एसिड, जिंक, एसओडी, न्यूक्लियोसाइड प्रोटीन इत्यादि से भरपूर होता है। इसकी मदद से पुरुषों को सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।

कैंसर से करे बचाव

पुरुषों में होने वाली प्रोस्टेट कैंसर की परेशानी से बचाव करने में कीड़ा जड़ी फायदेमंद माना जा सकता है। दरअसल, कीड़ा जड़ी में मौजूद गुण कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकते हैं। इससे आप काफी हद तक कैंसर से बचाव कर सकते हैं।

इनफर्टिलिटी करे दूर

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की परेशानी को दूर करने में कीड़ा जड़ी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीड़ा जड़ी हाइपोसेक्सुअलिटी के इलाज में काफी फायदेमंद है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

डायबिटीज रोगियों के लिए है फायदेमंद

हिमालयन कीड़ा जड़ी में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप अपने शरीर में इंसुलिन के निर्माण को संतुलित करना चाहते हैं, तो कीड़ा जड़ी का सेवन जरूर करें। यह डायबिटीज की परेशानियों को काफी हद तक दूर कर सकता है।

पुरुषो में बढ़ाए स्टैमिना

पुरुषों में स्टैमिना की समस्या को दूर करने के लिए कीड़ा जड़ी का सेवन करें। यह आपके अंदर शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकता है। साथ ही एक्सरसाइज के दौरान शरीर में एनर्जी प्रदान कर सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article