
आज की ताजा खबर 28 सितंबर 2023: World Cup 2023: टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन की हुई सरप्राइज एंट्री उज्जैन नाबालिग रेप केस में ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 28 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आगामी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम में अंतिम समय में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं वहीं उज्जैन नाबालिग रेप केस में ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, बताते हैं उसने भागने की कोशिश की कंक्रीट की दीवार से टकराकर वह नीचे गिर गया और पैर में गंभीर चोट आई है वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का समाज के अलग-अलग तबकों तक पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को वह एक नए 'अवतार' में दिखाई दिए। वह अचानक दिल्ली के कीर्ति नगर के एक फर्नीचर दुकान पहुंचे और लकड़ी से बनने वाली सामग्रियों का जायजा लिया और कारगीरों से बात की वहीं बीजेपी विधायक बसनगौड़ पाटिल यथनल ने हावेरी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। उधर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है कि हमने उन्हें 'पलटू कुमार' घोषित कर दिया है, कहा- लालू यादव उन्हें पलटू कुमार कहते थे वहीं टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियन अवॉर्ड 2023 का ऐलान, 29 सितंबर को असाधारण हस्तियां होंगी सम्मानित वहीं मनोज झा के ठाकुर वाले बयान पर आनंद मोहन हुए गरम, बोले-कोई मुगालते में न रहे, क्षत्रिय हैं डरेंगे नहीं, देश और दुनिया की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-