दुनिया

Pakistan में आतंकी हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन सईद गायब, रोने लगा आतंकी!-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 28, 2023, 05:46 PM IST

Hafiz Saeed Son Kidnapped:पाकिस्तान में हाफिज सईद के बेटे कमालउद्दीन सईद के गायब होने की खबर आ रही है, इसके बाद से आतंकी सदमे में है।

Hafiz Saeed Son Kidnapped: भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी और मुंबई के 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के बेटे कमालउद्दीन सईद के गायब होने की खबर आ रही है, पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेशावर से उसका अपहरण हो गया है, इस खबर से वहां हड़कंप मचा है।

बताते हैं कि अज्ञात कार सवार आए और उसका अपहरण करके उसे ले गए. बताया जा रहा है कि जैसे ही ये खबर आतंकी हाफिज सईद को लगी वो रोने लगा, बेटे के अपहरण की खबर से वो सदमे में है ऐसा बताया जा रहा है।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI में हड़कंप

वहीं ये खबर सामने आने के बाद से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) में हड़कंप सुनाई दे रहा है, और एजेंसी के एटेंट कमालुद्दीन सईद की तलाशी में जुटे हैं जिसका फिलहाल तक पता नहीं चल पाया है।

कमालउद्दीन सईद मंगलवार 26 सितंबर की शाम से लापता

बताते हैं कि कमालउद्दीन सईद मंगलवार 26 सितंबर की शाम से लापता है, हाफिज सईद के बेटे के गायब होने की खबर की जानकारी कुछ सोशल मीडिया साइटों पर सामने आई है, हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article