पटना

Bihar: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का हमला, कहा- 'नीतीश पलटू कुमार' घोषित, उन्होंने बीजेपी के लिए कोई एहसान नहीं किया'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 28, 2023, 05:16 PM IST

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है कि हमने उन्हें 'पलटू कुमार' घोषित कर दिया है, कहा- लालू यादव उन्हें पलटू कुमार कहते थे।

Image

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कहना है कि 'जनता दल (यूनाइटेड) को कौन बुला रहा है? यह नीतीश कुमार की पार्टी है इसलिए यह उनका आह्वान है। हमने उन्हें 'पलटू कुमार' घोषित कर दिया है। लालू यादव उन्हें पलटू कुमार कहते थे...यह नीतीश कुमार के प्रति बीजेपी का उपकार है...उन्होंने बीजेपी के लिए कोई एहसान नहीं किया है'

इससे पहले सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा था कि नीतीश कुमार से बेहतर सरकार चलाने की क्षमता भारतीय जनता पार्टी के एक मंडल स्तर के कार्यकर्ता में है। अगर वो मुख्यमंत्री बन जाए तो नीतीश कुमार से बेहतर सरकार चलाएगा क्योंकि हमारे यहां ना तो वंशवाद है और ना ही भ्रष्टाचार।

नीतीश को बताया मेमोरी लॉस सीएम

गौर हो कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। इससे पहले बक्सर में BJP कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था, वहां सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आज अपनी मेमोरी लॉस कर दुश्मनों की गोद में जा बैठे हैं।

'नीतीश कुमार जंगलराज के पुरोधा लालू के गोद में जा बैठे'

बीजेपी नीतीश कुमार के साथ 12 वर्षों तक अंधा प्यार करती रही मगर अब नीतीश कुमार जंगलराज के पुरोधा लालू के गोद में जा बैठे हैं, जिसे 2025 में उखाड़ फेंकना है।

'यह पगड़ी तभी खुलेगी जब नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे'

सम्राट चौधरी ने कहा था कि अब नीतीश कुमार की वापसी किसी भी कीमत पर एनडीए में नहीं होनेवाली। उन्होंने कहा कि यह पगड़ी तभी खुलेगी जब नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article