LIVE

आज की ताजा खबर: यूपी में 38 अफसरों के तबादले, अंडर-19 टीम में सिलेक्टेड महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी

आज की ताजा खबर: लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व की शुरुआत के साथ ही राजधानी में छठ की रौनक बढ़ने लगी है। तेलंगाना के विकाराबाद में 17 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने मामा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स- टीम्स, आउटलुक और कोपायलट एआई सॉफ्टवेयर में लगभग 24 घंटे तक चले वैश्विक व्यवधान के लिए माफी मांगी है।

आज की ताजा खबर: यूपी में 38 अफसरों के तबादले, अंडर-19 टीम में सिलेक्टेड महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी

आज की ताजा खबर: यूपी में 38 अफसरों के तबादले, अंडर-19 टीम में सिलेक्टेड महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी

आज की ताजा खबर: लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व की शुरुआत के साथ ही राजधानी में छठ की रौनक बढ़ने लगी है। खासतौर पर पूर्वांचल बहुल इलाकों में घरों से लेकर बाजारों तक छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं।

अमेरिका के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देशव्यापी स्तर पर सभी विमानों की उड़ानों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया। क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सेंटरों में आई अचानक और गंभीर संचार समस्या के कारण यह कदम उठाया गया है।

तेलंगाना के विकाराबाद में 17 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने मामा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक किशोरी टीम में चयन की तैयारी कर रही थी और यहीं कोचिंग ले रही थी। किशोरी के परिवार ने आरोप लगाया है कि दो युवक उसे प्रेम के नाम पर परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स- टीम्स, आउटलुक और कोपायलट एआई सॉफ्टवेयर में लगभग 24 घंटे तक चले वैश्विक व्यवधान के लिए माफी मांगी है। कंपनी ने इस घटना के पीछे साइबर हमले की संभावना को खारिज कर दिया है।

NOV 14, 2026 06:47 IST

दिल्ली में शंकर विहार फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार


दिल्ली में शंकर विहार फ्लाईओवर पर एक कार में अचानक आग लग गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
NOV 14, 2026 06:46 IST

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 38 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। विशेष सचिव, नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अब तक एलडीए के उपाध्यक्ष रहे प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर को सूडा का निदेशक बनाया गया है।
NOV 14, 2026 06:44 IST

Telangana Crime: अंडर-19 क्रिकेटर खुदकुशी

तेलंगाना के विकाराबाद में 17 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने मामा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक किशोरी टीम में चयन की तैयारी कर रही थी और यहीं कोचिंग ले रही थी। किशोरी के परिवार ने आरोप लगाया है कि दो युवक उसे प्रेम के नाम पर परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।
NOV 14, 2026 06:43 IST

अमेरिका में ठप हुईं फ्लाइट्स, 11 हजार उड़ानें प्रभावित

अमेरिका के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देशव्यापी स्तर पर सभी विमानों की उड़ानों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया। क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सेंटरों में आई अचानक और गंभीर संचार समस्या के कारण यह कदम उठाया गया है।
NOV 14, 2026 06:43 IST

Chhath Puja: आज के छठ महापर्व का आगाज

लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व की शुरुआत के साथ ही राजधानी में छठ की रौनक बढ़ने लगी है। खासतौर पर पूर्वांचल बहुल इलाकों में घरों से लेकर बाजारों तक छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं।