क्राइम

Siwan News: सीवान में अपराधी बेखौफ, मवेशी व्यवसायी को मारी गोली, दोनो हाथों में पिस्टल लिए वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 11:56 AM IST

Bihar News: बिहार के सीवन जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक मवेशी व्यवसायी को गोली मारी है। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी नंदू यादव को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

Bihar News: सीवान में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक मवेशी व्यवसायी को गोली मारी है। जिससे व्यवसायी नंदू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। रुपया छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारी है। व्यवसाई स्कॉर्पियो से अपने ससुराल मवेशी खरीदने जा रहा था। व्यवसाई को गोली मारने के बाद हथियार लहराकर बाइक से भागते अपराधियों की लाइव तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है।

घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान गोपालगंज जिले के राजघाट निवासी नंदू यादव के रूप में हुई है। जो की दूध की रोजगार को लेकर मवेशी व्यवसाय का काम करता हैं। बताया जा रहा है की व्यवसाई गोपालगंज से स्कॉर्पियो में सवार होकर अपने ससुराल मवेशी खरीदने जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर स्कॉर्पियो को रोक लिया।

अपराधियों ने व्यवसायी से रुपए छीनने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसाई को गोली मार घायल कर दिया। सरेआम गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वहीं हथियार लहराकर बाइक से भागते अपराधियों की लाइव तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article