LIVE
ताजा खबर: Taza Khabar, 15 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर: Taza Khabar, 15 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
MAY 16, 2023 00:36 IST
UP कैडर के IPS दीपक रतन का असामयिक निधन
UP कैडर के IPS दीपक रतन का असामयिक निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि उनको हार्ट अटैक आया था, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनकी डेथ हुई है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 22:15 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: Times Now Navbharat का 'ऑपरेशन शीशमहल'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 44 करोड़ रूपये खर्च करने को लेकर 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' ने Operation Sheesh Mahal किया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 21:28 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: सबसे बड़े मैदान पर आया IPL का पहला शतक
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। इससे पहले गिल ने लखनऊ के खिलाफ इस सीजन में नाबाद 94 रन की पारी खेली थी। गिल ने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की, पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 21:11 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: कर्नाटक CM का हो गया फैसला?
खबर है कि कर्नाटक कांग्रसे के विधायकों ने सिद्धारमैया के पक्ष में ज्यादा वोट दिया है। जिसकी वजह से सिद्धारमैया का पलड़ा भारी हो गया है। शायद यही वजह है जिसके कारण डीके दिल्ली नहीं पहुंचे। इसे डीके की नाराजगी के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस आलाकमान की तरफ से अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 20:38 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: कांग्रेस की जीत के बाद बदले ममता बनर्जी के सुर
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के दो दिन बाद ममता बनर्जी ने सोमवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी उन राज्यों में कांग्रेस का समर्थन करेगी, जहां वो मजबूत होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस को उनका समर्थन चाहिए तो उन्हें टीएमसी के प्रति भी यही रवैया अपनाना चाहिए, पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 19:45 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक जैसे होंगे रेलवे स्टेशन के बोर्ड
भारतीय रेल नेटवर्क के पास दुनिया में सबसे ज्यादा स्टेशन हैं। भारतीय रेलवे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 1,275 स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है ,पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 19:03 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: उत्तराखंड में तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ भूस्खलन
उत्तराखंड में तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरबाधार में सोमवार को भूस्खलन हुआ, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 18:42 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: अपनी ही सरकार पर पायलट का प्रहार!
पायलट ने पांच दिन की अपनी पदयात्रा की शुरुआत अजमेर से की थी। इसे राजस्थान में इस चुनावी साल में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस यहां अपनी सरकार दोबारा बनने की उम्मीद कर रही है। पढें पूरी खबर
MAY 15, 2023 18:36 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: कंप्यूटर टीचर निकला हैवान!
यूपी के शाहजहांपुर में 10-12 साल की 15 बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया है बच्चियों ने कंप्यूटर टीचर पर इसका आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 18:06 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: Karnataka में अब सिद्दारमैया बनाम शिवकुमार
कर्नाटक में सीएम पद की रेस में सिद्धरमैया (पूर्व मुख्यमंत्री) और डी के शिवकुमार (प्रदेश अध्यक्ष) सबसे आगे हैं। दोनों के बीच सूबे की टॉप कुर्सी के लिए कांटे की टक्कर मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 17:37 IST
शाहरुख से थी 25 करोड़ वसूलने की तैयारी!
समीर वानखेड़े, एनसीबी के पूर्व अधिकारी, जिन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एक ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर खूब सुर्खियां बटोरी थी, दिन रात खबरों में छाए थे, लेकिन अब जो कहानी निकलकर सामने आ रही है, उससे समीन वानखेड़े की असलियत सामने आती जा रही है। दरअसल आर्यन खान का केस, शाहरुख खान से 25 करोड़ वसूलने के लिए था। इसमें समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई एफआईआर दर्ज कर चुकी है और छापे भी मार चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 17:10 IST
जब अतीक अहमद ने जेल से दी थी इस वकील को धमकी
अतीक की रंगदारी का एक और मामला सामने आया है। जहां अतीक ने जेल से ही एक वकील को धमकी दी थी। प्रयागराज में माफिया अतीक के खात्मे के बाद सामने आए इस वकील ने बताया कि अतीक अहमद ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि या तो जमीन छोड़ दो या उसी जमीन पर तुम्हारी कब्र बना देंगे। पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 16:50 IST
Karnataka में अब सिद्दारमैया बनाम शिवकुमार
Siddaramaiah vs DK Shivkumar in Karnataka: कर्नाटक में सीएम पद की रेस में सिद्धरमैया (पूर्व मुख्यमंत्री) और डी के शिवकुमार (प्रदेश अध्यक्ष) सबसे आगे हैं। दोनों के बीच सूबे की टॉप कुर्सी के लिए कांटे की टक्कर मानी जा रही है। रोचक बात है कि इन दोनों ही ने दक्षिणी राज्य का नेतृत्व करने से जुड़ी अपनी दिली तमन्ना को कभी छिपाया भी नहीं है। आइए, जानते हैं इन दोनों दिग्गजों में कौन कितना प्रबल दावेदार है और इनकी क्या ताकत है... पढ़ें पूरी खबर
MAY 15, 2023 14:07 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: माल्या, नीरव मोदी जैसे आर्थिक 'अपराधियों' का बनेगा यूनीक ID
मोदी सरकार जल्द ही आर्थिक अपराधियों का यूनीक आई डी सिस्टम लांच करने जा रही है। इसके तहत आर्थिक अपराध करने वाली व्यक्ति और कंपनियों का एक यूनीक आईडी होगा। इसके जरिए सरकार उनकी ट्रैकिंग आसान कर सकेगी। इसके तहत व्यक्ति की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी आधार से लिंक होगी। जबकि कंपनियों की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी PAN Card से लिंक होगी। सरकार ने करीब 2.5 लाख आर्थिक अपराधियों की लिस्ट तैयार की है। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 15, 2023 13:01 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: मानहानि में फंसे मल्लिकार्जुन खड़गे
कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस को लंबे समय बाद राहत मिली थी। हालांकि, अब पार्टी के सामने एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। मामला कर्नाटक चुनाव से ही जुड़ा है। दरअसल, बजरंग दल के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पंजाब की संगरूर कोर्ट ने खड़गे को समन भेजा है। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 15, 2023 12:03 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: अशनीर ग्रोवर का एक और धमाका
अशनीर ग्रोवर ने एक और धमाका किया है। भारत पे (Bharat Pe) द्वारा अशनीर ग्रोवर पर किए गए एफआईआर के बाद उन्होंने अलग ही अंदाज में रिएक्शन दिया है। ग्रोवर ने भारत पे के चेयरमैन रजनीश कुमार पर निशाना साधते हुए 81 करोड़ का नोट ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने आरबीआई की तर्ज पर नोट पर रजीश बैंड ऑफ इंडिया लिखा है। जाहिर है अशनीर ग्रोवर नोट के जरिए 81 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में, उन पर की गई एफआईआर पर निशाना साध रहे हैं। वह यही नहीं रुके हैं उन्होंने यह भी लिखा है कि वह अब 'दोगलापन' के बाद A game of corporate ‘Ranjish’ ! इसके जरिए उन्होंने खेल के नियम बताए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 15, 2023 11:16 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: मोदी सरकार के 9 साल पर BJP की विशेष तैयारी
मोदी सरकार की 9वीं सालगिरह को दिव्य और भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे जोरशोर से जुटी हुई है। भाजपा की ओर से इस अवसर पर पूरे देश में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। पीएम मोदी खुद 30 मई को एक विशाल रैली के साथ इस संपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा 31 मई को भी पीएम मोदी की एक बड़ी रैली करने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 15, 2023 10:45 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: मणिपुर में अब तक 73 मौतें
मणिपुर में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। दंगाईयों ने एक बार फिर से कई घरों को आग के हवाले कर दिया है। इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें राज्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 15, 2023 10:43 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: जल्द देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता- असम सीएम
सम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा सरमा ने रविवार को कहा कि समान नागरिक संहिता जल्द ही देश में लागू की जाएगी और बहुविवाह प्रथा समाप्त हो जाएगी। वह भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार द्वारा करीमनगर में आयोजित हिंदू एकता यात्रा को संबोधित कर रहे थे। सरमा ने कहा, भारत में कुछ लोग सोचते हैं कि वे चार महिलाओं से शादी कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
MAY 15, 2023 09:49 IST
आज की ताजा खबर 15 मई 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक ही परिवार के थे। हादसे में 20 से 25 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रायपुर-बलौदा बाजार नेशनल हाईवे के पास हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
