क्राइम

UP News:कंप्यूटर टीचर निकला हैवान! शाहजहांपुर में स्कूल की 18 लड़कियों का यौन शोषण करने पर हुआ अरेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2023, 06:14 PM IST

Shahjahanpur Sexual Exploitation: यूपी के शाहजहांपुर में 10-12 साल की 15 बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया है बच्चियों ने कंप्यूटर टीचर पर इसका आरोप लगाया है।

Image

बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Sexual Exploitation in Shahjahanpur School: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में तिलहर के एक जूनियर हाई स्कूल में पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं आरोपी कंप्यूटर टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है आरोप है कि जूनियर हाईस्कूल का कंप्यूटर टीचर स्कूल में पढ़ने वाली मासूम छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था और लगातार उन्हें परेशान किया करता था।

ये मामला सामने आने के बाद गांव वालों ने स्कूल का घेराव करके आरोपी कंप्यूटर टीचर की जमकर धुलाई कर दी, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

एक सहायक अध्यापिका और प्रधानाचार्य पर मामले को दबाने का आरोप भी लगा है, खबर होने पर बच्चियों के परिजनों ने आरोपी टीचर को स्कूल में जमकर पीटा।

अश्लील हरकत करने के बाद बच्चियों को धमकाता था

शाहजहांपुर पुलिस के एसएसपी ने बताया कि आरोपी कंप्यूटर टीचर मोहम्मद अली पर 10 से 12 साल की बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। यह बच्चियां अलग-अलग क्लास में पढ़ती हैं घरवालों ने आरोप लगाया कि बच्चियों के साथ गलत काम करने के बाद मोहम्मद अली उन्हें धमकाता भी था किसी से कुछ भी बताने पर मारने की धमकी देता था, वहीं बच्चियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

स्कूल के बाथरूम में कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं

बच्चियों की शिकायत के बाद परिजन स्कूल पहुंचे उन्होंने स्कूल के बाथरूम की तलाशी ली इस दौरान कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गईं। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए इसके बाद मौके पर पुलिस बुला कर आरोपी को गिरफ्तार करवाया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article