देश

जमीन छोड़ो नहीं तो तुम्हारी कब्र खुदेगी...जब अतीक अहमद ने जेल से दी थी इस वकील को धमकी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 15, 2023, 04:11 PM IST

अतीक की रंगदारी का एक और मामला सामने आया है। जहां अतीक ने जेल से ही एक वकील को धमकी दी थी। प्रयागराज में माफिया अतीक के खात्मे के बाद सामने आए इस वकील ने बताया कि अतीक अहमद ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि या तो जमीन छोड़ दो या उसी जमीन पर तुम्हारी कब्र बना देंगे।

यूपी का माफिया डॉन अतीक अहमद मारा जा चुका है, उसका साम्राज्य खत्म हो चुका है। अब लोगों से जब उसका खौफ खत्म हुआ है तो उसकी बदमाशी की कहानी सबके सामने आ चुकी है। प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक कई जमीन कब्जाने में अतीक अहमद का नाम सामने आ चुका है। हत्या, अपहरण से लेकर मारपीट तक के तो पता नहीं कितने मामले हैं, कुछ सामने आए हैं और शायद कुछ आज भी सामने नहीं आए हैं।

वकील को दी थी धमकी

अतीक की रंगदारी का एक और मामला सामने आया है। जहां अतीक ने जेल से ही एक वकील को धमकी दी थी। प्रयागराज में माफिया अतीक के खात्मे के बाद सामने आए इस वकील ने बताया कि अतीक अहमद ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि या तो जमीन छोड़ दो या उसी जमीन पर तुम्हारी कब्र बना देंगे।

घर पर चला था बुल्डोजर

वकील ने कहा कि आज अतीक की मौत के बाद वो इस घटना के बारे में बता रहा है, एक समय में उसको जेल से ही फोन आया था, उसकी जमीन पर अतीक की नजर थी, उसपर कब्जा छोड़ने के लिए अतीक ने उसे धमकी दी थी। वकील ने बताया कि उसने अपनी जमीन पर घर बनाया था, उसके बाद उसे तोड़ दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article