देश

कर्नाटक CM का हो गया फैसला? सिद्धारमैया पहुंचे दिल्ली, डीके ने पेट इंफेक्शन की बात कह राजधानी का दौरा किया कैंसिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 15, 2023, 08:50 PM IST

Karnataka CM Name: खबर है कि कर्नाटक कांग्रसे के विधायकों ने सिद्धारमैया के पक्ष में ज्यादा वोट दिया ​है। जिसकी वजह से सिद्धारमैया का पलड़ा भारी हो गया है। शायद यही वजह है जिसके कारण डीके दिल्ली नहीं पहुंचे। इसे डीके की नाराजगी के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस आलाकमान की तरफ से अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है।

Image

कर्नाटक का सीएम कौन, हो गया फैसला!

Karnataka CM Name: ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस ने कर्नाटक के सीएम के लिए नाम का फैसला कर लिया है। कर्नाटक कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचना था, लेकिन शिवकुमार ने अचानक से अपना दौरा कैंसिल कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पेट में इंफेक्शन है इसलिए वो दिल्ली नहीं जा पाएंगे। वहीं सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच गए हैं। सिद्धारमैया के दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय उनसे मिलने के लिए उनके होटल भी पहुंच गए हैं।

सिद्धारमैया का पलड़ा भारी

खबर है कि कर्नाटक कांग्रसे के विधायकों ने सिद्धारमैया के पक्ष में ज्यादा वोट दिया है। जिसकी वजह से सिद्धारमैया का पलड़ा भारी हो गया है। शायद यही वजह है जिसके कारण डीके दिल्ली नहीं पहुंचे। इसे डीके की नाराजगी के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस आलाकमान की तरफ से अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है।

क्या बोले डीके शिवकुमार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दावेदार डीके शिवकुमार ने कांग्रेस आलाकमान द्वारा उन्हें और सिद्धारमैया को बुलाए जाने की घोषणा के घंटों बाद अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा- "मेरे पेट में इंफेक्शन है और मैं आज दिल्ली नहीं जाऊंगा। कांग्रेस के 135 विधायक हैं। मेरा कोई विधायक नहीं है। मैंने फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ा है। हमने एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि हम इस मुद्दे को पार्टी आलाकमान के लिए छोड़ देंगे। मैं दूसरों के साथ संख्या बल के बारे में नहीं बोल सकता, लेकिन 135 विधायक मेरी ताकत हैं।"

दिल्ली में क्या है हाल

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि कर्नाटक के लिए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सीएम उम्मीदवार पर विधायकों की राय पर अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है। खड़गे अंतिम निर्णय पर पहुंचने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से परामर्श करेंगे। अगले 24 घंटों में कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article