बिजनेस

माल्या, नीरव मोदी जैसे आर्थिक 'अपराधियों' का बनेगा यूनीक ID,आधार-पैन से लिंक होगी 2.5 लाख की डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2023, 02:31 PM IST

Unique ID Code For Economic Offenders Soon: द सेंट्रल इकोनॉमिक इंटेलीजेंस ब्यूरो ने इसके लिए 2.5 लाख लोगों की आर्थिक अपराधियों की लिस्ट तैयार की है। जिनकी डिटेल आर्थिक अपराध यूनीक आईडी से लिंक होगी। इसके तहत कोशिश है कि मल्टीपल जांच एजेंसियां यूनीक आईडी के जरिए अपराधियों के खिलाफ जांच तेजी से हो सके।

Image

आर्थिक अपराधियों पर कसेगी नकेल

Unique ID Code For Economic Offenders Soon: मोदी सरकार जल्द ही आर्थिक अपराधियों का यूनीक आई डी सिस्टम लांच करने जा रही है। इसके तहत आर्थिक अपराध करने वाले व्यक्ति और कंपनियों का एक यूनीक आईडी होगा। इसके जरिए सरकार उनकी ट्रैकिंग आसान कर सकेगी। इसके तहत व्यक्ति की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी आधार से लिंक होगी। जबकि कंपनियों की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी PAN Card से लिंक होगी। सरकार ने करीब 2.5 लाख आर्थिक अपराधियों की लिस्ट तैयार की है।

अल्फा न्यूमिरेक होगी यूनीक आईडी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार द सेंट्रल इकोनॉमिक इंटेलीजेंस ब्यूरो ने इसके लिए 2.5 लाख आर्थिक अपराधियों की लिस्ट तैयार की है। जिनकी डिटेल आर्थिक अपराध यूनीक आईडी (Unique Economic offender Code) से लिंक होगी। इसके तहत कोशिश है कि मल्टीपल जांच एजेंसियां यूनीक आईडी के जरिए अपराधियों के खिलाफ जांच तेजी से हो सके। इसके तहत विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी जैसे आर्थिक अपराधियों की यूनीक आईडी आधार से लिंक होग जाएगी। वहीं आर्थिक अपराध करने वाली कंपनियों की यूनीक आईडी पैन कार्ड से लिंक कर दी जाएगी।

इस पहल से कारोबारियों के अलावा आर्थिक अपराध के आरोपों का सामना कर रहे कई राजनेताओं की भी आर्थिक अपराध यूनीक आईडी बन सकती है।

क्या है मकसद

रिपोर्ट के अनुसार कई ऐसे आर्थिक अपराधी हैं जिनके खिलाफ कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। ऐसे में कई बार उनके खिलाफ सभी केस की ट्रैकिंग आसानी से नहीं हो पाती है। कई बार एक एजेंसी को दूसरी एजेंसी की कार्रवाई पूरी करने का भी इंतजार करना पड़ता है। यूनीक आईडी से ये समस्या दूर हो सकती हैं। जिसका फायदा तेज जांच के रुप में दिखेगा और अपराधियों को खिलाफ जारी केस तेजी से निपटेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article