रायपुर

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के छह लोगों की गई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2023, 09:42 AM IST

Chhattisgarh Road Accident: रायपुर-बलौदा बाजार नेशनल हाईवे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घटना में 20 से 25 लोग घायल भी हुए हैं।

Image

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा

Photo : iStock

Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक ही परिवार के थे। हादसे में 20 से 25 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रायपुर-बलौदा बाजार नेशनल हाईवे के पास हुई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में पांच महिलाएं और एक मासूम शामिल है। जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार लोग एक छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी।

फरवरी में भी हुआ था भीषण हादसा

इससे पहले फरवरी में भी छत्तीसगढ़ के जांजगरी-चंपा जिले में सड़क हादसा हुआ था। यह हादसा शंकर गांव के पास हुआ था, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो लोगों को कुचल दिया था। इस हादसे में 12 लोग घायल हुए थे। वहीं, बीते तीन मई को धमतरी जिले में ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई थी। सभी बोलेरो से एक शादी समारोह में जा रहे थे तभी एक ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। मरने वालों में पांच महिलाएं और चार पुरुष थे।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article