देश

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ भूस्खलन, देखें ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 15, 2023, 07:01 PM IST

Uttarakhand Landslide News:उत्तराखंड में तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरबाधार में सोमवार को भूस्खलन हुआ, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है

Uttarakhand Landslide Latest News: उत्तराखंड से भूस्खलन ( Landslide) की खबर सामने आई है, इस बार ये उत्तराखंड के तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरबाधार में सामने आया है, भूस्खलन की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, वहीं प्रशासन इस खबर के बाद से अलर्ट मोड में है।

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला को चीन सीमा से जोड़ने वाली सड़क में गरबाधार में ये भयंकर भूस्खलन हुआ है, बताते हैं कि पिछले चार दिनों से गरबाधार में सड़क पर भूस्खलन होने के कारण बंद थी, सीमा सड़क संगठन के द्वारा इसको खोलने की कोशिश की जा रही थी, सोमवार को सड़क खोल दी गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही यहां पर भयंकर भूस्खलन हो गया।

हाईवे पर मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया

सोमवार को कुछ समय के लिए सड़क खुलने पर आदि कैलाश के तीसरे और चौथे दल के यात्री और अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन में पहाड़ के साथ-साथ सड़क गिर गई है हाईवे पर मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया बताते हैं कि सड़क बंद होने के कारण आदि कैलाश यात्रा पर गया यात्री दल फंस गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article