दिल्ली

Operation Sheesh Mahal: Times Now Navbharat के 'ऑपरेशन शीशमहल' से जुड़ी फाइलों की जांच पूरी!-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 15, 2023, 09:27 PM IST

Times Now Navbharat Exclusive Operation Sheesh Mahal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 44 करोड़ रूपये खर्च करने को लेकर 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' ने Operation Sheesh Mahal किया है।

Image

Operation Sheesh Mahal ने दिखाया था कि कैसे इन पैसों को केजरीवाल ने इस बंगले के रेनोवेशन पर खर्च किया

Photo : Times Now Digital

Operation Sheesh Mahal Latest News: हाल ही में 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' ने 'ऑपरेशन शीशमहल' में खुलासा किया था जिसमें खुलासा हुआ था कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बंगले के रेनोवेशन पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च किए, इसे लेकर विपक्ष केजरीवाल पर हमलावर है और केजरीवाल निशाने पर हैं गौर हो कि इस मामले को 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' प्रमुखता से उठा रहा है।

वहीं 'ऑपरेशन शीशमहल' पर 'टाइम्स नाउ नवभारत' के सवाल पर सीएम केजरीवाल ने चुप्पी साध रखी है, इस मामले में सूत्रों के हवाले से खबर जो सामने आ रही है उसके मुताबिक 'ऑपरेशन शीशमहल' (Operation Sheesh Mahal) से जुड़ी फाइलो की जांच पूरी हो चुकी है सूत्रों के मुताबिक विजलेंस विभाग ने मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंप दी है।

Operation Sheesh Mahal ने दिखाया था कि कैसे इन पैसों को केजरीवाल ने इस बंगले के रेनोवेशन पर खर्च किया-

  • तहकीकात में जो दस्तावेज सामने आए, उनसे पता चला कि सीएम आवास में आठ-आठ लाख रुपए तक का एक पर्दा लगाया गया।
  • सीएम आवास में लगे पर्दों पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च हुए। कुल 23 पर्दों का ऑर्डर दिया गया था, जिनमें कुछ लगे और कुछ लगने बाकी हैं।
  • 2021-22 में 8 पर्दे लगवाए गए थे, जिन पर 45 लाख खर्च हुए और दूसरे फेज में 15 पर्दों का ऑर्डर, जिसकी कीमत लगभग 51 लाख रुपए
  • वियतनाम का डियोर मार्बल- जिसकी करीब तीन करोड़ बताई जा रही है
  • वॉर्डरोब (अलमारी) पर भी लगभग 40 लाख खर्च
  • इंटीरियर डेकोरेशन 11.30 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च
  • सुपीरियर कंसल्टेंसी पर केजरीवाल ने एक करोड़ खर्च कर डाले
  • दीवार की साज-सज्जा पर भी चार करोड़ से अधिक का खर्चा हुआ है
  • घरों के खंभे 21 लाख से अधिक के हैं
  • रसोई (दो किचन) - 63 लाख 75 हजार (पहला ग्राउंड पर 31 लाख रुपए से अधिक का
  • दूसरा किचन - (पहले माले पर 32 लाख खर्च)
  • छह कालीनें (हाथ से बुने Wool के कार्पेट्स) बिछाई गईं जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए
वहीं बीजेपी पार्टी के रामवीर बिधूड़ी ने कहा था- मैंने पहले भी कहा था कि केजरीवाल Building Bye Laws का भी उल्लंघन कर रहे हैं। ये उन्हें अनुमति नहीं देते हैं...जब लोग कोरोना से पीड़ित थे, उनके लिए बुनियादी बंदोबस्त (दवा, बेड और ऑक्सीजन आदि) नहीं हो पा रहा था। देश संकट से जूझ रहा था, तब केजरीवाल ने अपने सरकारी घर पर बड़ी धनराशि खर्च करना शुरू की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article