देश

IPS Deepak Ratan Death: UP कैडर के IPS दीपक रतन का हार्ट अटैक से असामयिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 15, 2023, 10:59 PM IST

UP Cadre IPS Deepak Ratan Death: UP कैडर के IPS दीपक रतन का असामयिक निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि उनको हार्ट अटैक आया था, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनकी डेथ हुई है।

Image

UP कैडर के IPS दीपक रतन का असामयिक निधन (फाइल फोटो)

UP Cader IPS Death: UP कैडर के IPS दीपक रतन (IPS Deepak Ratan) का असामयिक निधन हो गया है, इस दुखद सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है, दीपक रतन CRPF में बतौर महानिरीक्षक (IG CRPF) तैनात थे, वो पुलिस महकमे में कई अहम पदों पर तैनात रहे थे, वो बेहद मृदुभाषी थे और लोगों के बीच खासे लोकप्रिय थे।

बताया जा रहा है कि उनको हार्ट अटैक आया था जिससे उनका निधन हो गया, उनकी डेथ दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हुई है, दीपक रतन की पत्नी कामिनी रतन चौहान हैं जो IAS अधिकारी हैं, दीपक रतन 1997 बैच के IPS थे। अलीगढ़ रेंज में आईजी के पद पर तैनाती के बाद वो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में आए थे।

उनकी पत्नी कामिनी रतन चौहान 1997 बैच की ही IAS अधिकारी हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं, बताते हैं कि दीपक रतन का जन्म 26 सितंबर 1973 को हुआ था और इंजीनियर बनने के बाद उनका IPS सेवा के लिए सेलेक्शन हुआ था।

दीपक रतन की हार्ट अटैक से मौत पर यूपी पुलिस ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है, यूपी पुलिस ने ट्वीट किया, 'अत्यंत दु:ख के साथ हम 1997 बैच के यूपी कैडर के एक प्रसिद्ध अधिकारी दीपक रतन के निधन के बारे में सूचित करते हैं. वर्तमान में वह दिल्ली में सीआरपीएफ में आईजी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे. शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना, आत्मा को शांति मिले.'

दीपक रतन मूल रूप से भोपाल मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और वो लंबे समय तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बतौर पुलिस कप्तान तैनात रहे थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article