हेल्थ

Munakka Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर कब्ज की समस्या दूर तक, मुनक्का खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 5, 2023, 09:08 AM IST

Munakka Benefits: किशमिश की तरह दिखने वाला ड्राई फ्रूट सेहत का खजाना माना जाता है। किशमिश और मुनक्का में सिर्फ साइज का फर्क होता है। मुनक्का को सेहत का खजाना माना जाता है।

Image

मुनक्का खाने के फायदे

Munakka Benefits: किशमिश की तरह दिखने वाला ड्राई फ्रूट सेहत का खजाना माना जाता है। किशमिश और मुनक्का में सिर्फ साइज का फर्क होता है। मुनक्का को सेहत का खजाना माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से कई तरह की समस्याएं दूर होती है। मुनक्का का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं और खून की कमी दूर होती है। अगर आप मुनक्का नियमित रूप से डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वात, पित्त और कफ जैसी समस्याएं भी दूर होती है। मुनक्का विटामिन-A और विटामिन-E का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मुनक्का बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको मुनक्का खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुनक्का खाने के चमत्कारी फायदे - Benefits of eating Munakka

एनर्जी बूस्टर

मुनक्का एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। रोजाना 6-8 मुनक्का खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। ऐसे में अगर आप दिन भर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो रोजाना मुनक्का का सेवन करें।

पाचन तंत्र

मुनक्का को दूध में उबालकर पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। अगर आप कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट में मुनक्का को जरूर शामिल करें।

विटामिन-B की कमी करे दूर

मुनक्का खाने से विटामिन-B काम्प्लेक्स की कमी दूर होती है। कॉपर का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से ये रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मददगार साबित होता है।

वजन बढ़ाने में मददगार

मुनक्का का सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं और तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो 10-12 मुनक्का और 4-5 छुहारे को दूध में उबाल कर पिएं, जल्द वजन बढ़ेगा।

आंखों के लिए

मुनक्का में विटामिन-A और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

हड्डियां होती है मजबूत

कैल्शियम से भरपूर मुनक्का हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article