वेब सीरीज

The Kerala Story: Zee5 पर रिलीज होने से पहले दोबारा अदा शर्मा की मूवी में होगी काट-छांट!! जानें सच्चाई

The Kerala Story OTT Release: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा (Adah Sharma) की सुपरहिट फिल्म द केरला स्टोरी (The Kerala Story) 16 फरवरी के दिन जी5 (Zee5) पर रिलीज होगी। खबरों की मानें तो द केरला स्टोरी के मेकर्स ओटीटी रिलीज से पहले इसमें काट-छांट करने का फैसला लिया है। दर्शकों को ओटीटी पर द केरला स्टोरी का एक्सटेंडेड वर्जन देखने को मिल सकता है।

Image

The Kerala Story on Zee5

The Kerala Story OTT Release: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा (Adah Sharma) की सुपरहिट फिल्म द केरला स्टोरी (The Kerala Story) बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान लेकर आई थी, जिसने बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड हवा की तरह उड़ाकर रख दिए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, जिसके बाद से ही लोग इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 16 फरवरी के दिन अदा शर्मा की द केरला स्टोरी जी5 पर रिलीज होगी, जिसके इंतजार में दर्शक पलकें बिछाए बैठे हैं। अगर आप भी द केरला स्टोरी की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि मेकर्स आपको 16 फरवरी के दिन सरप्राइज दे सकते हैं।

मीडिया में छायी खबरों की मानें तो द केरला स्टोरी के मेकर्स ओटीटी के लिए नया वर्जन तैयार कर सकते हैं, जिसमें दर्शकों को वो सीन्स भी देखने को मिलेंगे, जो वो थिएटर में नहीं देख पाए हैं। मेकर्स ने अभी तक इन खबरों पर पक्की मुहर नहीं लगाई है लेकिन सूत्रों का दावा है कि फिल्म द केरला स्टोरी के मेकर्स दर्शकों को बांधने के लिए फिल्म में कुछ बदलाव जरूर करेंगे ताकि इसे सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी शानदार रिस्पांस मिले।

बताते चलें कि ऐसा पहले भी देखा गया है कि कई फिल्ममेकर्स ने मूवी को ओटीटी पर रिलीज करते हुए थोड़े बदलाव किए हैं ताकि सिनेमाघर जा चुके दर्शक भी उनकी मूवी को ओटीटी पर देखें। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई एनिमल के साथ भी दर्शकों ने ऐसा देखा था। एनिमल के मेकर्स ने फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज किया था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article