यात्रा

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने पेश किया 6 दिन का इंटरनेशनल टूर पैकेज, जानिए किराया और डिटेल

Dubai With Abu Dhabi Tour Package: आईआरसीटीसी ने दुबई और अबू धाबी घूमने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत यात्री बुर्ज खलीफा, मिरेकल गार्डन, धौक्रूज़ राइड, बेली डांस के साथ गाला डिनर, हिंदू मंदिर और अबू धाबी के दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। इस टूर पैकेज का कोड NDO22A है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Dubai With Abu Dhabi Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने आपके लिए नए साल पर इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें आपको किफायती दाम में दुबई और अबू धाबी घुमाया जा रहा है। दुबई और अबू धाबी ना केवल UAE में राजनीति और व्यापारिक केंद्र हैं, बल्कि अब ये पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख कारण बन चुके हैं। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने DAZZLING DUBAI EX DELHI के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस पैकेज का कोड NDO22A है।

दुबई और अबू धाबी के इस स्पेशल टूर पैकेज में आपको बुर्ज खलीफा, मिरेकल गार्डन, धौक्रूज़ राइड, बेली डांस के साथ गाला डिनर, हिंदू मंदिर और अबू धाबी के दर्शनीय स्थलों जैसे शानदार पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। शारजाह हवाई अड्डे पर आपके आगमन के साथ यात्रा की शुरुआत होगी। आईआरसीटीसी का टूर प्रतिनिधि एयरपोर्ट पर ही आपसे मिल जाएगा।

दौरे की पूरी अवधि के दौरान स्थानीय टूर गाइड आपकी सेवा में रहेगा। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की जा रही है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। पूरे दौरे के दौरान आईआरसीटीसी टूर मैनेजर आपके साथ रहेगा। रिटर्न टिकट का खर्चा भी इस पैकेज में शामिल है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको ₹ 129600 देने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹ 109600 और 106800 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 104000 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287930718, 8287930624 9717641764, 9717648888, 8287930715,इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article