टीवी मसाला

राखी सावंत के आरोपों पर आदिल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- रितेश के साथ मिलकर दिया धोखा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 21, 2023, 07:07 PM IST

राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने जेल से बाहर आते ही कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आदिल ने कहा कि राखी ने उन पर सभी झूठे आरोप लगाए थे। आदिल ने कहा कि राखी पहले से ही रितेश से शादीशुदा थीं। उसने मुझे धोखा दिया। मैंने उसके स्टूडियों और कर्ज के पैसे दिए। मुझे क्या मिला। मेरे साथ बहुत गलत हुआ है।

Image

Rakhi sawant and adil khan (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने आदिल के खिलाफ मारपीट और चीटिंग का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया था। कई महीनों की सजा काटने के बाद आदिल जेल से बाहर आ गया है। आदिल ने आते ही कहा कि वो प्रेस कॉनफ्रेंस के जरिए सारा सच लाएंगे। आदिल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि राखी ने उन्हें धोखा दिया था। राखी आदिल से शादी करने के बाद भी रितेश के साथ रिश्ते में थी। दोनों अक्सर एक- दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे।

आदिल ने कहा कि मैंने पूछा राखी से क्या तुमने रितेश से शादी की थी। राखी ने साफ-साफ मना कर दिया था। उसने कहा कि वो शादी सिर्फ शो के लिए थी। मैं बस तुम्हारे साथ रहना चाहती हूं। मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगी सना खान की तरह। आदिल ने आगे कहा कि मैंने राखी से कहा था कि हमारे धर्म अलग है। तुम्हें सबकुछ हमारे हिसाब से करना होगा। राखी ने कहा कि मैं हमेशा से इस्लाम धर्म अपनाना चाहती थीं। मैं बुरखा पहनूंगी। नामाज पढ़ूंगी।

राखी ने आदिल को दिया धोखा

राखी ने कुछ समय तक ये सब किया। फिर धीरे-धीरे मुझे उसकी असलियत दिखने लगी। मैंने बाद में राखी और रितेश की शादी के बारे में भी पता किया था। दोनों की शादी की प्रूफ था मेरा पास। मैंने राखी से कहा कि तुमने मुझे धोखा क्यों दिया। इसके बाद से हमारे झगड़े बढ़ने लगे। राखी ने प्लानिंग के साथ मुझे फंसाया। कई बार झगड़े के दौरान राखी मुझे पर हाथ उठा देती थी।

आदिल ने कहा कि राखी ने मेरी और अपनी शादी की तस्वीरें लीक कर दी। इस वजह से मुझे मेरे परिवार से काफी कुछ सुनने को मिला। मेरे लिए ये सब बहुत मुश्किल था। मैं राखी से तलाक चाहता था। वो मुझे छोड़ने को भी तैयार नहीं थीं। उसने मुझे पर मारपीट और चीटिंग का झूठा आरोप लगाया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article