टीवी मसाला

Ankit Gupta को भुलाकर हर्शी को डेट कर रही हैं Priyanka Chahar Choudhary? खबर फैलते ही उगला सच

Priyanka Chahar Choudhary Break Silence On Dating Hershey: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अपनी निजी जिंदगी के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबर है कि वह अंकित गुप्ता को भुलाकर अब हर्शी नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। इस बात पर अब खुद एक्ट्रेस ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

प्रियंका चाहर चौधरी ने डेटिंग लाइफ पर तोड़ी चुप्पी

Priyanka Chahar Choudhary Break Silence On Dating Hershey: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'उडारियां' के बाद उन्होंने 'बिग बॉस 17' में जबरदस्त धाक जमाई थी। प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) अपने करियर से इतर निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबर आई थी कि वह अंकित गुप्ता को नहीं बल्कि हर्शी नाम के शख्स को डेट कर रही हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। लेकिन एक्ट्रेस को लेकर खबर थी कि वह हर्शी नाम के शख्स को दिल दे बैठी हैं। इस मामले पर अब खुद 'उडारियां' एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका चाहर चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि हर्शी उनका पुराना फैमिली फ्रेंड है और इससे ज्यादा कुछ नहीं है। इस सिलसिले में प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा, "वो मेरा फैमिली फ्रेंड है। इस बारे में बात नहीं करते हैं, क्योंकि ये महज अफवाह है। हमारा परिवार भी एक-दूजे का काफी अच्छा दोस्त है।"

अंकित गुप्ता संग नाम जुड़ने पर प्रियंका चाहर चौधरी ने दिया जवाब

बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने अंकित गुप्ता संग नाम जोड़ने पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "वो मेरा बेस्ट फ्रेंड है। आप लोग केवल अनुमान लगा सकते हो, लेकिन इस बात पर मुहर तो मैं और अंकित ही लगाएंगे ना। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और अभी केवल अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। हम रिलेशनशिप के बारे में अभी जरा भी नहीं सोच रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article