टीवी मसाला

अनुपमा में आते ही पलटी Sagar Parekh की किस्मत, शो के लिए मेकर्स का किया शुक्रिया अदा

Anupama : अनुपमा शो को लोगों ने टीआरपी में हमेशा टॉप पर रखा है.शो के मुख्य किरदार में से एक समर ने भी इसके लिए शो का शुक्रिया किया है. उन्होंने अपने हाल ही के इंटरव्यू में बताया है कि कैसे अनुपमा में आने के बाद उनकी किस्मत चमक गई.

Image

Anupama Fame Sagar Parekh

Anupama : टीवी का पसंदीदा शो अनुपमा तीन साल से दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है. शो में आने वाले हर किरदार ने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है. किंजल हो या समर हर किसी को जनता का पूरा प्यार मिला है. अनुपमा शो को लोगों ने टीआरपी में हमेशा टॉप पर रखा है.शो के मुख्य किरदार में से एक समर ने भी इसके लिए शो का शुक्रिया किया है. उन्होंने अपने हाल ही के इंटरव्यू में बताया है कि कैसे अनुपमा में आने के बाद उनकी किस्मत चमक गई.

अनुपमा के छोटे बेटे समर का किरदार करने वाले सागर पारेख ( Sagar Parekh) ने टेली चक्कर के साथ बातचीत में शो को लेकर खुलकर बात की उन्होंने बताया कि कैसे शो में आने के बाद उनकी किस्मत पलटी. सागर ने कहा कि वह अनुपमा शो के मेकर्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने उसे ये मौका दिया. अनुपमा शो में आने के बाद मेरी किस्मत चमक गई अब हर कोई मुझे जानता है और पहचानता भी है. शो में समर का किरदार करना मेरा सबसे अच्छा फैसला था. यहाँ आने पर मेरे फैन बढे है . मैं हमेशा से ही सफल एक्टर बनना चाहता था, अनुपमा ने मेरा ये सपना पूरा किया है.

बता दें कि सागर पारेख से पहले पारस कलनावत( Paras Khalnawat) शो में समर का किदर कर रहे थे. उनके शो छोड़ने के बाद सागर को यह मौका मिला और अब वह समर बनकर लोगों का दिल जीत रहे हैं.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article