टीवी मसाला

नीति टेलर और निया शर्मा के फैन्स का चैनल पर फूटा गुस्सा, झलक दिखला जा 10 को बताया पक्षपाती शो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 21, 2022, 03:05 PM IST

Niti Taylor and Nia Sharma fans angry on Jhalak Dikhhla Jaa 10 Makers: निया शर्मा ने शो में हफ्ते दर हफ्ते अलग-अलग डांस स्टाइल दिखाया। वहीं नीति टेलर का सफर भी शानदार रहा। हालांकि फिर भी झलक दिखला जा-10 से निया और नीति का सफर खत्म हो गया है।

Image

Niti Taylor and Nia Sharma

Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। अब हाल ही में टीवी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच सेमी फाइनल्स में दमदार टक्कर देखने को मिली। हालांकि इस एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि झलक दिखला जा 10 के सेमीफाइनल में नीति टेलर और निया शर्मा की हार हुई है। दोनों ही टॉप एक्ट्रेसे ने शो को अपना 100 प्रतिशत दिया था। निया शर्मा ने शो में हफ्ते दर हफ्ते अलग-अलग डांस स्टाइल दिखाया। वहीं नीति टेलर का सफर भी शानदार रहा। हालांकि फिर भी निया और नीति का सफर खत्म हो गया है।

झलक दिखला जा-10 में जो हुआ उसने दोनों के फैंस को काफी परेशान कर दिया है। नीति टेलर और निया शर्मा के फैन्स अब लगातार दोनों के सपोर्ट में आ गए हैं। दोनों के प्रशंसकों ने चैनल को पक्षपाती बताया है। उनका आरोप है कि उन्होंने नए नियम बनाए ताकि नीति टेलर को शो से बाहर किया जा सके। जजों ने कहा कि पिछले हफ्ते के अंकों के आधार पर नीति टेलर को सबसे कम नंबर मिले थे और इसी वजह से उन्हें मंच छोड़ना पड़ा है।

सोशल मीडिया पर लगातार हमें नीति टेलर और निया शर्मा के फैन्स के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। हम देख सकते हैं कि प्रशंसक परेशान हैं। नीति टेलर के फैन्स के इस एविक्शन से सबसे ज्यादा सदमा लगा है। वैसे आपको बताते चलें नीति टेलर जल्द ही कैसी ये यारियां सीजन 4 के साथ पर्दे पर वापसी करेंगी। इस शो में पार्थ समथान को उनके हीरो के रोल में देखा जाएगा।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article