टीवी मसाला

Bigg Boss 16: इस सीजन के 'Sidnaaz' बनना चाहते हैं शालीन और टीना! एक दूसरे के लिए प्यार का किया इजहार?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 03:33 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कई सदस्यों के बीच प्यार नजर आ रहा है फिर वो गौतम और सौंदर्य हों या प्रियंका और अंकित हों। हालांकि शालीन और टीना भी एक दूसरे को लेकर अपनी फीलिंग्स कई बार शेयर कर चुके हैं। दर्शकों के लग रहा है कि शालीन और टीन इस सीजन के सिडनाज (Sidnaaz) बनना चाहते हैं।

Image

tina dutta and shalin bhanot

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दूसरे सिडनाज बनना चाहते हैं टीना और शालीन।
  • शालीन के लिए टीना ने किया प्यार का इजहार।
  • शालीन के जन्मदिन पर टीना ने उनका बिस्तर फूलों से सजाया।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में लव एंगल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय होता है। यही वजह है कि हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच लव स्टोरी देखने को मिलती है। बिग बॉस 14 में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि सिद्धार्थ और शहनाज घर में केवल अच्छे दोस्तों की तरह एक साथ थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों को सिडनाज के नाम से बुलाना शुरू कर दिया। बिग बॉस 16 के सीजन में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) भी अब नए सिडनाज बनने की कोशिश कर रहे हैं। टीना और शालीन को उम्मीद है कि इससे उनकी गेम को फायदा हो सकता है।

Sidnaaz’ को कॉपी करते हैं शालीन और टीना?

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि शालीन और टीना जानबूझ कर क्लोज आते हैं ताकि उन्हें लाइमलाइट मिल सके। ताजा एपिसोड में टीना और शालीन यह बात करते नजर आए हैं कि उन्हें एक दूसरे से अलग रहना चाहिए क्योंकि टीवी पर गलत दिखाई देता है। शालीन, टीना को यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि उन दोनों को साथ में नहीं बैठना चाहिए, इससे उन दोनों की छवि धूमिल हो रही है। हालांकि दोनों एक्टर्स बार-बार यह मुद्दा जानबूझ कर उठा रहे हैं ताकि लोग उनको एक कपल की नजर से देखें। बिग बॉस के सीजन में कई बार ऐसा हो चुका है कि शालीन और टीना ने एक दूसरे के लिए फीलिंग्स भी शेयर की हैं।

टीना ने किया अपने प्यार का इजहार

बिग बॉस 15 के कल के एपिसोड में टीना, शालीन को लेकर काफी दुविधा में नजर आ रही थीं, जिसके बाद साजिद खान ने टीना को यह कहा कि उन्हें विश्वास है कि शालीन कभी भी उन्हें दुखी नहीं करेगा, हां ऐसा जरूर हो सकता है कि वह तुम्हे हमेशा खुश ना रखे। जिस पर जवाब देते हुए टीना ने कहा, ‘हां ऐसा ही होना चाहिए’। जिसके बाद फिर शालीन के जन्मदिन के मौके पर टीना ने उनका बिस्तर फूलों से सजा दिया, जो दर्शकों को काफी रोमांटिक लग रहा है।

बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शालीन भनोट, टीना दत्ता, गौतम विज और सौंदर्य शर्मा नॉमिनेट हो गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article