Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में जेनरेशन लीप आने के बावजूद दर्शक इस शो से जुड़े हुए हैं। शो में विराट और सई की बेटी सवि की कहानी को दिखाया जा रहा है। भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा शो में लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। सवि ईशान से रैगिंग के खिलाफ शिकायत करती है। ईशान कहता है कि जिन स्टूडेंट्स ने रैगिंग की है उन सभी को कड़ी सजा मिलेगी।
ईशान अगले दिन सवि और बाकी स्टूडेंट्स को कॉनफ्रेंस रूम में बुलाता है।लेकिन ईशान को पता चलता है कि सभी बच्चे फील्ड पर गए हैं। कॉनफ्रेंस रूम में सवि पहुंचती हैं और कहती है कि ये सजा का ड्रामा करने की जरूरत नहीं है। वो कहती हैं कि मैं सभी लोगों को सजा दिलवाकर रहूंगी।
सवि करेगी कॉलेज में आंदोलन
वहीं, हारिणी को अपने पति के साथ कहीं जाना पड़ता है। वो सवि के लिए एक लेटर और कुछ पैसे छोड़कर जाती है। कॉलेज में सवि रैगिंग वाले स्टूडेंट्स के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला करती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान कॉलेज के सभी बच्चों को फील्ड से वापस बुलाता है। इधर सवि को आंदोलन पर बैठा देखकर उसके खिलाफ नोटिस जारी करने के लिए कहता है। क्या सवि की ये गलती उस पर पड़ेगी भारी।
