Jailer Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर (Jailer) रिलीज हो गई है। फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में रजनीकांत के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में है। जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। जेलर तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 52 करोड़ का बिजनेस किया है। जेलर से पहले पोन्नियन सेल्वन 2 तमिल सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनर थी। मणिरत्न की फिल्म ने पहले दिन 32 करोड़ की कमाई की थी।
साउथ में जेलर की 78. 62 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट है। फिल्म ने तमिलनाडु में 23 करोड़ रुपये, कर्नाटक में 11 करोड़, आंध्र प्रदेश और तेलंगना में 10 करोड़ और केरल में 5 करोड़ का बिजनेस किया है।
फिल्म ने पहले दिन किया 52 करोड़ का बिजनेस
जेलर को सिर्फ साउथ में ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी खूब पसंद किया जा रहा है। एक्टर की हिंदी बेल्ट में भी दमदार फैन फॉलोइंग है। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म में मोहनलाल, योगी बाबू और शिवाकुमार की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म का निर्देशन Nelson Dilikumar ने किया है। इससे पहले साल 2021 में रजनीकांत की अन्नाथे रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 70. 19 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दो दिन में 112 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
