Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) की डांट सुनने के बाद सोमवार के एपिसोड में कई कंटेस्टेंट भुजे-भुजे से नजर आ रहे हैं। कई लोग इन बात से नाखुश हैं कि उन्हें सलमान ने डांट पड़ी तो कई कंटेस्टेंट्स को लग रहा है कि वह गेम में अच्छा नहीं कर रहे हैं। इस बीच अब पूजा भट्ट ने अपने तलाक और शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि तलाक उनके लिए मौत की तरह था, जहां वह सभी को ऐसा बता रही थीं कि वह ठीक हैं, लेकिन अंदर से वह काफी कुछ सह रही थीं। तलाक के बाद ही उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह धीरे-धीरे शराब पर डिपेंड हो गईं। हालांकि अब वह न तो किसी इंसान पर डिपेंड हैं और न ही शराब पर।
ै
पूजा भट्ट ने बताई तलाक की वजह
अपने तलाक की वजह पर बात करते हुए पूजा भट्ट ने कहा, ऐसा नहीं था कि वह इंसान मुझे परेशान करता था, या हम एक दूसरे का अच्छा करने के लिए अलग हुए। मुझे ऐसा लग रहा था कि शादी में रहते हुए मैं कभी वो नहीं बन पाती थी, जो मैं बनना चाहती हूं, जो आज मैं हूं।’ बस इसी वजह से मैंने तय कर लिया कि मुझे अलग होना है।’ शादी के बाद सब लोग मुझसे पूछते थे, तुम कैसी हो? मैं भी बोल देती थी कि ठीक हूं। हालांकि अंदर से किसी 11 साल के रिश्ते का टूटना मौत की तरह लगता है।’
