Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ( Salman Khan) शो बिग बॉस इन दिनो ओटीटी पर अपना कमाल दिखा रहा है। जैसे-जैसे शो का फाइनल नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। इन दिनों शो में फैमिली वीक का तड़का लगा हुआ है, कंटेस्टेंट से मिलने उनके घरवाले बिग बॉस में एंट्री ले रहे हैं जिससे शो में एंटरटेनमेंट का डबल धमाका हो रहा है। सबसे पहले घर में अविनाश सचदेव ( Avinash Sachdev) की मां ने एंट्री ली जिससे घर का माहौल काफी इमोशनल हो गया। उसके बाद एक-एक कर सभी घरवाले अपने बच्चों से मिलने आए और खुलकर बात की। वहीं अभिषेक मल्हान ( Abhishek Malhan) की मां डिम्पल मल्हान अपने बेटे से मिलने आई और दोनों ने बैठकर खूब बातें की अभिषेक की मां ने उसे जिया, मनीषा और एल्विश को लेकर सलाह दी साथ ही डांट भी लगाई। डिम्पल मल्हान ने बातों बातों में कि कहा मैं एल्विश को जीतते हुए नहीं देखना चाहती साथ ही फुकरा इंसान ने भी मां को अपने दिल की बात बोली जिसे सुन एल्विश के फ़ैसं भड़क गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
हुआ यह कि डिम्पल मल्हान और अभिषेक दोनों बैठकर बात कर रहे थे तभी अभिषेक कहता है कि मैं किसी वाइल्डकार्ड एंट्री को बिग बॉस जीतते हुए नहीं देख सकता, जायज है कि फुकरा इंसान साफ-साफ एल्विश यादव के बारे में बात कर रहे थे। इसके जवाब में अभिषेक की मां कहती हैं कि हां वह तुमसे बाद में आया है तुमने ज्यादा परेशानी सही है वो कैसे जीत सकता है।
भड़के एल्विश यादव के फैंस
अभिषेक की इस बात को सुन एल्विश यादव के फैंस भड़क गए और दोनों की दोस्ती पर सवाल उठा दिए। लोगों ने कहा कि ये वैसे तो एल्विश को अपना भाई बताता है अब उसके मन में उसी के लिए जहर आ गया वह उसे जीतते हुए नहीं देखना चाहता।
