टीवी मसाला

Bigg Boss 16: इस हफ्ते एक नहीं दो कंटेस्टेंट होंगे घर से बेघर? नाम जानकर होगी हैरानी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 30, 2022, 08:05 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते कंटेस्टेंट को तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि इस हफ्ते घर से एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट बेघर हो सकते हैं। बीते हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था, इसी वजह से शो के मेकर्स इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन का प्लान बना रहे हैं।

Image

Bigg Boss 16 contentants

KEY HIGHLIGHTS
  • कुल 7 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट।
  • इस हफ्ते हो सकता है डबल एलिमिनेशन।
  • प्रियंका चौधरी को अभी तक सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में बीते हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ है। आखिरी बार गौतम विज का एलिमिनेट किया गया था। हालांकि इस हफ्ते घर वालों को एक बड़ा सर्प्राइज मिलने वाला है। ताजा ट्रेंड के अनुसार यही खबर सामने आई हैं कि शो के मेकर्स ने इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने का फैसला कर लिया है। वोटिंग लाइन्स कल से ही शुरू हो चुकी हैं और शुरुआती वोटिंग के अनुसार यह लगभग साफ हो गया है कि कौन से दो घरवाले इस हफ्ते शो को अलविदा कह देंगे। आइए जानते हैं कि शुरुआती वोटिंग ट्रेंड किस ओर इशारा कर रहे हैं।

डबल एलिमिनेशन से लगेगा तगड़ा झटका

बीते हफ्ते किसी भी घरवाले को एलिमिनेट नहीं किया गया था, इस हफ्ते ऐसा नहीं होने वाला है। शो के मेकर्स इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन का प्लान बना रहे हैं। शुरुआती ट्रेंड के अनुसार प्रियंका चौधरी को सबसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं, जिससे यह लगभग तय है कि वह घर से बेघर नहीं होने वाली हैं। वहीं वोटिंग के मामले में प्रियंका के बाद, एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट और आखिर में टीना दत्ता और साजिद खान मौजूद हैं। अगर यही ट्रेंड बरकरार रहा और इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन होता है तो टीना व साजिद को शो छोड़कर जाना पड़ेगा।

साजिद खान पर फूटा फैंस का गुस्सा

बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान की एंट्री से काफी बवाल मचा है। शो में एंट्री के बाद से ही वह लगातार अपने आप को नॉमिनेशन से बचा लेते थे, हालांकि इस हफ्ते ऐसा नहीं हो सका। साजिद खान को कई बार शो में बोलते हुए भी सुना गया है कि उन्हें नॉमिनेशन से डर नहीं लगता क्योंकि वह घर-घर में पहचाने जाते हैं। फिलहाल जो वोटिंग ट्रेंड नजर आया है उससे साफ हो गया है कि साजिद खान का ओवरकॉन्फिडेंस उन पर भारी पड़ सकता है। अभी तक बिग बॉस के फैंस ने उन्हें सबसे कम वोट दिए हैं।

बता दें गौतम विज के एलिमिनेशन के समय भी ऐसा खबरें सामने आई थीं कि शो के मेकर्स जानबूझ कर टीना दत्ता को बचा रहे हैं, क्योंकि वह कलर्स का चेहरा है। क्या इस हफ्ते भी उन्हें घर से बेघर होने से बचा लिया जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article