टीवी मसाला

Bigg Boss 16: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट, अर्चना गौतम बोलीं- ‘कब तक बचोगे..’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 29, 2022, 10:00 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुछ ऐसे कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, जो बीते काफी समय से अपने आप को बचाए जा रहे थे। साजिद खान और शिव ठाकरे के साथ ही उनकी टीम के कई सदस्यों पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है।

Image

bigg boss 16 this week nominated contestants

KEY HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते घर से बेघर होने की नॉमिनेशन प्रक्रिया समाप्त हुई।
  • टीम 7 के ज्यादातर कंटेस्टेंट इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं।
  • इसके साथ ही निमृत घर की नई कप्तान बन गए हैं।

Bigg boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में घर के सदस्यों का निमृत कौर आहलूवालिया के तौर पर नया कप्तान मिल गया है। कप्तानी को लेकर कल घर में कोई टास्क नहीं हुआ, बिग बॉस ने घर के एक्स कप्तान शिव ठाकरे को बुलाया और उनसे पूछा कि घर के अगले कप्तान के तौर पर आप निमृत, टीना दत्ता और अपने आप में से किसको देखना चाहते हैं। जिसके जवाब में शिव ने निमृत का नाम लिया और उन्हें घर का नया कप्तान बना दिया। इसके साथ ही घर में खूब बवाल हुआ, टीना दत्ता ने निमृत और शिव को धोखेबाज करार दे दिया।

घर के नए कप्तान का तो टास्क तो नहीं हुआ लेकिन घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक टास्क जरूर किया गया है।

इस हफ्ते अर्चना और प्रियंका की टीम ने मारी बाजी

बिग बॉस 16 के घर में बीते काफी समय से साजिद खान और उनके ग्रुप के लोग नॉमिनेट होने से लगातार बचते आ रहे थे। हालांकि इस हफ्ते बाजी पलट गई है। बिग बॉस ने घर वालों को एक टास्क दिया जिसमें दो टीम बनाई गईं। एक टीम 7, जिसमें शिव, शालीन, सुंबुल, स्टेन, साजिद, अब्दु और टीना शामिल थीं। वहीं टीम 4 जिसमें अर्चना, प्रियंका, अंकित और सौंदर्या शामिल हुए। इस टास्क के अंत में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीम 7 ज्यादातर सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं और टीम 4 पूरी तरह से बच गई है।

बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना, शालीन, शिव, साजिद, सुंबुल और एमसी स्टेन नॉमिनेट हो गए हैं। बीते कुछ हफ्तों के प्रदर्शन और ट्रेंड पर नजर डालने से पता चलता है कि टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान में से कोई एक कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बेघर हो सकता है।

आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करके उन्हें घर से बेघर होने से बचा सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article