Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच कप्तानी और नॉमिनेशन को लेकर खूब तांडव मचा है। शिव ठाकरे ने निमृत कौर आहलूवालिया को घर का नया कप्तान चुना, जिसके साथ ही टीना दत्ता ने अपना आपा खो दिया और पूरा घर सिर पर उठा लिया। इस बीच एक वाक्य ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सौंदर्या शर्मा के रिंग के बारे में बात करते हुए अर्चना गौतम ने सौंदर्या से कंफर्म किया कि क्या उनकी ये अंगूठी 40 लाख की है? जिस पर हामी भरते हुए सौंदर्या ने कहा कि हां ये अंगूठी उन्होंने अपने अंकल से ली है।
सौंदर्या और अर्चना की अंगूठी के बारे में बातचीत को सुनकर अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। लोगों का मानना है कि अंगूठी की कीमत बताकर अर्चना या फिर सौंदर्या क्या प्रूफ करना चाहते हैं।
क्यों चर्चा में आईं सौंदर्या की अंगूठी?
अर्चना ने प्रियंका चौधरी से बात करते हुए कहा, ‘तुझे पता है सौंदर्या की अंगूठी 40 लाख की है’। जिसके जवाब में प्रिंयका ने कुछ रिएक्ट नहीं किया लेकिन इसी बीच अर्चना ने अंगूठी के बारे में सौंदर्या से सवाल करने शुरू कर दिए। अर्चना ने पूछा ये अंगूठी इतनी महंगी क्यों है? सौंदर्या ने बताया कि यह अंगूठी एक स्पेशल स्टोर से बनी है इसलिए इतकी कीमत काफी अधिक है। उन्होंने यह एक अंकल से ही ली है। जिसके बाद अर्चना यह पूछती हुई नजर आई कि पक्का पता है कि यह स्पेशल स्टोन ही है, कही यह अंगूठी नकली हुई तो?
जिसके बाद सौंदर्या गुस्सा हो जाती हैं और अर्चना से बोलने लगती हैं कि तुम्हें कितनी बात बोली है कि यहां कीमत की बात मत किया करो।
बता दें कल के नॉमिनेशन टास्क के बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे, टीना दत्ता, शालीन भनोट, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन नॉमिनेट हो गए हैं।
