पंजाबी

Thank You For Coming के ट्रेलर लॉन्च पर बैकलेस ड्रेस पहनकर पहुंची Shehnaaz Gill, ट्रोल्स बोले- इन्हें मुंबई की हवा लग...

Shehnaaz trolled for wearing backless dress: पंजाबी अदाकारा शहनाज गिल बीते दिन थैंक यू फॉर कमिंग के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बैकलेस ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। इस ड्रेस में शहनाज काफी सुंदर लग रही थीं लेकिन ट्रोल्स ने उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई। ट्रोल्स शहनाज को बैकलेस ड्रेस पहनने की वजह से ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Shehnaaz Gill

Shehnaaz trolled for wearing backless dress: बिग बॉस से लोगों के बीच मशहूर हुई अदाकारा शहनाज गिल बीते दिन अपनी अपकमिंग मूवी थैंक यू फॉर कमिंग के ट्रेलर लॉन्च के लिए मीडिया के सामने आई थीं। शहनाज गिल ने इवेंट के लिए नारंगी रंग की बैकलेस ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट से सामने आई शहनाज गिल की फोटोज इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है, जिन पर फैंस के लगातार कमेंट आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो शहनाज गिल को इस खूबसूरत ड्रेस के चलते ट्रोल कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill की बोल्ड ड्रेस पर मचा हंगामा

जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सलमान खान के शो बिग बॉस में आई थीं, तब लोगों ने उन्हें देसी कुड़ी के रूप में पहचाना था। शो पर भी वो एकदम देसी ही बनी रहीं, जिस कारण लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया। हालांकि बदलते वक्त के साथ शहनाज गिल ने अपना अंदाज भी बदला और ग्लैमरस होती चली गईं। बीते दिन भी शहनाज गिल ग्लैमरस अवतार में दिखाई दीं लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि शहनाज गिल को मुंबई शहर की हवा लग गई है।

शहनाज गिल की वायरल होती फोटोज पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो ग्लैमरस वर्ल्ड का हिस्सा दिखने के लिए अपनी पहचान खोती जा रही हैं। एक व्यक्ति ने शहनाज गिल की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'शहनाज गिल को क्या होता जा रहा है? ये तो पूरी तरह से बदलती जा रही है।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'जैसा सबके साथ होता है, शहनाज गिल के साथ भी वैसा ही हो रहा है। इन्हें भी मुंबई शहर की हवा लगती जा रही है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article