Eagle Box Office Collection Day 1: टाइगर नागेश्वर राव के बाद साउथ सुपरस्टार रवि तेजा (Ravi Teja) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ईगल (Eagle) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में एक्टर राउडी लुक में नजर आए हैं। फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पंसद किया है। फिल्म का निर्देशन Karthik Ghattamaneni ने किया है। रवि तेजा की फिल्म के साथ रजनीकांत (Rajinikanth) की लाल सलाम (Lal Salaam) भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ईगल कमाई के मामले में लाल सलाम से काफी आगे है। आइए जानते हैं फिल्म ने फर्स्ट डे कितने करोड़ी का बिजनेस किया है।
लाल सलाम से आगे निकली ईगल
बॉक्स ऑफिस पर ईगल का तेलुगु वर्जन में 34.78 % और हिंदी वर्जन में 7.48%ऑक्यूपेंसी रेट था। ईगल पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि आने वालों दिन में फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। वहीं, रजनीकांत की फिल्म ने ओपनिंग डे पर पर 4.30 करोड़ की कमाई की है। सोशल मीडिया पर ईगल से ज्यादा लाल सलाम को लेकर बज था। आपको बता दें कि ये शुरुआती आंकडे है।
ईगल में एक्टर ने रॉ एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में रवि के साथ अनुपमा परमेश्वरन, काव्या थापर, नवदीप, श्रीनिवास अवसारला और मधुबाला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का लेखन, निर्देशन और संपादन कार्तिक ने किया है। फिल्म पहले मकर संक्रांति पर रिलीज होने वाली थी। बाद में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को 9 फरवरी कर दिया था।
